अपडेटेड 3 February 2026 at 15:59 IST

'मैंने कहा था वर्ल्ड ऑर्डर बदलेगा, सब्र का फल मिला', भारत-US ट्रेड डील पर PM मोदी का आया रिएक्शन, NDA नेताओं की बैठक में क्या-क्या कहा?

India-US Trade Deal: भारत-यूएस ट्रेड डील पर पीएम मोदी ने एनडीए संसदीय दल की बैठक में बड़ा बयान दिया। उन्होंने इस डील को कूटनीति की बड़ी जीत बताया और कहा कि धैर्य का फल हमेशा मिलता है।

PM Modi at NDA Parliamenty Party Meeting | Image: ANI

PM Modi on India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला रिएक्शन  आया है। उन्होंने इसे कूटनीति की बड़ी जीत और सब्र का फल बताया। पीएम मोदी ने यह बयान आज (3 फरवरी) को एनडीए सांसदों की बैठक में दिया।

संसद भवन परिसर में एनडीए संसदीय दल की बैठक हुई, जिसमें भारत और यूएस के बीच हुई ट्रेड डील को लेकर जश्न का माहौल देखने को मिला। एनडीए के सांसदों ने माला पहनाकर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया।

ये कूटनीति की बड़ी जीत है- PM मोदी 

बैठक में पीएम मोदी ने अमेरिका के साथ भारत की इस ट्रेड डील को बड़ी डील बताया। उन्होंने कहा कि ये हमारी कूटनीति की बड़ी जीत है और ये दिखाता है कि धैर्य का फल हमेशा मिलता है।

पीएम मोदी ने यह भी कहा, "मैंने कहा था कि वर्ल्ड ऑर्डर में बदलाव हो रहा है। कोरोना के बाद वो दिख रहा है। आज वर्ल्ड ऑर्डर भारत के पक्ष में मुड़ रहा है।" उन्होंने कहा कि अमेरिकी ट्रेड डील से अच्छा वातावरण बना। लोग आलोचना कर रहे थे, लेकिन हमने धैर्य रखा। धैर्य का परिणाम निकला।

बैठक में पीएम मोदी ने बजट को लेकर कहा किया कि ये अगले 25 साल को ध्यान में रखकर बनाया गया है। उन्होंने सांसदों से बजट की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने का भी निर्देश दिया। 

पीएम मोदी का भव्य स्वागत

इससे पहले एनडीए सांसदों की बैठक में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। बैठक में जैसे ही प्रधानमंत्री पहुंचे, वहां पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। PM मोदी के आते ही BJP अध्यक्ष नितिन नबीन समेत कई नेताओं ने फूलों की माला पहनाते हुए उनका स्वागत किया। सांसदों ने 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के नारे लगाए। इस मौके पर वहां गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत बीजेपी के कई नेता मौजूद रहे।

ट्रंप ने किया डील का ऐलान

बीते दिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी ऐलान किया गया कि भारत पर लगाए गए टैरिफ को उन्होंने घटाकर 18% प्रतिशत कर दिया है।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी को बताया खास दोस्‍त, फिर किया रूस-यूक्रेन वॉर का जिक्र...ऐसे ही नहीं डोनाल्‍ड ट्रंप ने घटा दिया इतना टैरिफ, जानिए अंदर की पूरी कहानी 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 3 February 2026 at 14:36 IST