अपडेटेड 2 May 2024 at 12:49 IST
शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए उतावला हो रहा पाकिस्तान...PM मोदी ने एक तीर से किया दो शिकार
भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में एक तीर से दो शिकार करते हुए कहा कि शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान उतावला हो रहा।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के आणंद में लोकसभा चुनाव की रैली को संबोधित किया। अपने जनसंबोधन के दौरान पीएम मोदी ने एक तीर से दो शिकार करते हुए कहा कि कांग्रेस के शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान उतावला हो रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने तो ये भी कहा कि कांग्रेस तो पाकिस्तान की मुरीद है।
गुजरात के आणंद में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "भारत में कांग्रेस कमजोर हो रही है। मजा ये है कि यहां कांग्रेस मर रही है और वहा पाकिस्तान रो रहा है। कांग्रेस के लिए अब पाकिस्तानी नेता दुआ कर रहे हैं। शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान उतावला है। कांग्रेस तो पाकिस्तान की मुरीद है और पाकिस्तान और कांग्रेस की ये पार्टनरशिप अब पूरी तरह एक्सपोज हो गई।"
पीएम मोदी ने गुजरात से लगा दी पाकिस्तान की लगा दी क्लास
गुजरात से पीएम मोदी ने गरजते हुए कहा, "जितने साल हमारे देश में कांग्रेस सरकार रही, पाकिस्तान का बड़ा हउआ था। पाकिस्तान के आतंक का टायर पंचर हो गया है। जो देश कभी आतंकी एक्सपोर्ट करता था वो आटे के इम्पोर्ट के लिए दर दर भटक रहा है। जिसके हाथ में कभी बम गोला था उसके हाथ में आज भीख का कटोरा है। कांग्रेस की कमजोर सरकार आतंक के आकाओं को डोजियर देती थी। लेकिन, मोदी की मजबूत सरकार आतंकियों को घर में घुसकर मारती है।"
कांग्रेस पर पीएम मोदी का जोरदार हमला
भारत के प्रधानमंंत्री ने कहा, “कांग्रेस के कारण दशकों तक देश के संविधान के साथ भांति-भांति के खिलवाड़ हुए। सरदार साहब बहुत जल्दी चले गए, उसके कारण देश को बहुत नुकसान हुआ है। मेरे मन में है कि मैं सरदार साहब के सपने भी पूरे करने की कोशिश करूं...कांग्रेस के शहजादे आजकल माथे पर संविधान रखकर नाच रहे हैं। लेकिन, कांग्रेस मुझे जवाब दे कि जिस संविधान को आज माथे पर रखकर नाच रहे हो, क्यों 75 साल तक हिंदुस्तान के सभी हिस्सों पर ये संविधान लागू नहीं होता था। मोदी के आने से पहले इस देश में 2 संविधान, 2 झंडे थे, 2 प्रधानमंत्री थे। शहजादे की पार्टी कांग्रेस ने, इनके परिजनों ने देश में संविधान लागू नहीं होने दिया था। कश्मीर में हिंदुस्तान का संविधान लागू नहीं होता था। धारा 370 दीवार बनकर बैठी थी। सरदार पटेल की भूमि से आए इस बेटे ने उस 370 को जमींदोज कर दिया और सरदार साहब को श्रद्धांजलि दी।”
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 2 May 2024 at 12:49 IST