'जब वर्षों की साधना सिद्धि में बदलती है...', दिल्ली BJP HQ से LIVE आए PM मोदी, बंगाल चुनाव में बंपर जीत पर क्या बोले?

15 साल बाद बंगाल की कुर्सी से ममता बनर्जी की विदाई के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचे।

बीजेपी हेडक्वार्टर से पीएम मोदी | Image: X

बंगाल में आखिरकार बीजेपी को जीत मिल गई। 15 साल बाद बंगाल की कुर्सी से ममता बनर्जी की विदाई के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने गर्व से कहा कि आज का ये दिन ऐतिहासिक है, अभूतपूर्व है। जब वर्षों की साधना, सिद्धि में बदलती है, तो चेहरे पर जो खुशी होती है, वो खुशी आज मैं देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरे पर देख रहा हूं।

'आज का दिन कई मायनों में खास'

प्रधानमंत्री ने कहा कि एक पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर, मैं हर BJP कार्यकर्ता की खुशी में शामिल हूं। आज का दिन कई मायनों में खास है। यह देश के उज्ज्वल भविष्य की घोषणा का दिन है। यह भरोसे का दिन है। भारत के महान लोकतंत्र पर भरोसे का दिन। काम करने वाली राजनीति पर भरोसे का दिन... 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना पर भरोसे का दिन।

'आपने नया इतिहास रच दिया'

PM मोदी बोले, मैं बंगाल की जनता का, असम की जनता का, पुदुचेरी की जनता का, तमिलनाडु और केरलम की जनता का आज आदरपूर्वक नमन करता हूं, मैं उन सबका वंदन करता हूं। मैं आज भाजपा के कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं का भी हृदय से अभिनंदन करता हूं। भाजपा के हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता ने एक बार फिर से कमाल कर दिया है, कमल खिला दिया है। आपने नया इतिहास रच दिया है।

ये भी पढ़ेंः बंगाली धोती-कुर्ता में BJP मुख्यालय पहुंचे PM मोदी तो कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे- मोदी जी आगे बढ़ो हम आपके साथ हैं.

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 4 May 2026 at 19:22 IST