क्रिकेट प्रेमियों के लिए PM मोदी की सौगात, 6 इंडोर क्रिकेट अकादमियों का किया उद्घाटन; इन इलाकों को मिलेगा फायदा
PM Narendra Modi: मंगलवार, 28 अप्रैल को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने इंडियन क्रिकेट को बड़ी सौगात दी है। एक कार्यक्रम में उन्होंने 6 इंडोर क्रिकेट अकादमियों का उद्घाटन किया है, जिससे लाखों खिलाड़ियों को फायदा मिलेगा।
PM Narendra Modi: मंगलवार, 28 अप्रैल को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने भारतीय क्रिकेट को एक बड़ी सौगात दी है। पीएम मोदी ने मंगलवार को पूर्वोत्तर भारत में छह अत्याधुनिक इंडोर क्रिकेट अकादमियों का उद्घाटन किया, जिससे हाई-क्वालिटी ट्रेनिंग और मौके तक पहुंच बढ़ेगी।
इस कार्यक्रम में ICC चेयरमैन और पूर्व बीसीसीआई सेक्रेटरी श्री जय शाह जय शाह के अलावा, BCCI प्रेसिडेंट श्री मिथुन मन्हास, सेक्रेटरी देवजीत सैकिया, वाइस प्रेसिडेंट श्री राजीव शुक्ला, जॉइंट सेक्रेटरी श्री प्रभतेज भाटिया, ट्रेजरर श्री ए. रघुराम भट और आईपीएल चेयरमैन अरुण सिंह धूमल भी शामिल हुए।
PM मोदी ने इन 6 अकादमियों का किया उद्घाटन
पीएम मोदी ने सिक्किम के गंगटोक में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान इन अकादमियों का वर्चुअल उद्घाटन किया, जिसे स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और नॉर्थ-ईस्ट इलाके की अपार खेल क्षमता को सामने लाने की दिशा में एक अहम कदम बताया जा रहा है।
पीएम मोदी ने रंगपो (सिक्किम), दोइमुख (अरुणाचल प्रदेश), इंफाल (मणिपुर), मदनकुरक्लांग (मेघालय), आइजोल (मिजोरम) और दीमापुर (नागालैंड) में स्थित 6 इंडोर क्रिकेट अकादमियों का उद्घाटन किया, जो आने वाले समय में पूर्वोत्तर भारत के लिए वरदान साबित होगा।
बीसीसीआई ने प्रेस विज्ञप्ति में क्या कहा?
पीएम मोदी द्वारा इन 6 क्रिकेट अकादमियों के उद्घाटन किए जाने पर बीसीसीआई ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा 'भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आज भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तर-पूर्वी भारत में छह अत्याधुनिक इंडोर क्रिकेट अकादमियों का उद्घाटन करके क्रिकेट के बुनियादी ढांचे के विस्तार में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।'
बीसीसीआई ने आगे कहा 'इन अकादमियों की आधारशिला मई 2024 में शाह द्वारा रखी गई थी। इसके साथ ही पूर्वोत्तर क्षेत्र में विश्व स्तरीय क्रिकेट बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए एक सुनियोजित प्रयास की शुरुआत हुई। इन अकादमियों को हाई परफॉर्मेंस सेंटर के तौर पर डिजाइन किया गया है। इनमें इंडोर अभ्यास पिच, अत्याधुनिक जिम, तापमान-नियंत्रित तैराकी पूल और प्रशासन तथा प्रशिक्षण के लिए अलग से ब्लॉक बनाए गए हैं।
ये सुविधाएँ पूरे वर्ष प्रशिक्षण प्रदान करने में सहायक होंगी, विशेष रूप से इस क्षेत्र में लंबे मानसून के मौसम से उत्पन्न चुनौतियों का समाधान करेंगी, और खिलाड़ियों को पेशेवर प्रशिक्षण के लिए देश के अन्य हिस्सों की यात्रा करने की आवश्यकता को काफी हद तक कम करेंगी।
BCCI अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने क्या कहा?
BCCI अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने कहा' इन सुविधाओं का उद्घाटन करने के लिए हम माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं। यह पहल क्रिकेट के बुनियादी ढांचे को हर क्षेत्र तक पहुंचाने और खेल के लिए एक मजबूत, अधिक समावेशी नींव बनाने के स्पष्ट इरादे को दर्शाती है। यह पूर्वोत्तर के उभरते क्रिकेटरों को देश के अन्य हिस्सों के समान गुणवत्ता वाली सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।'
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 28 April 2026 at 20:10 IST