बदलेगा बिहार का सियासी मिजाज? चंपारण से शुरू होगी निशांत कुमार की 'सद्भाव यात्रा', इन जिलों में जाएंगे

Sadbhav Yatra: निशांत कुमार 'सद्भाव यात्रा' पर निकल रहे हैं। 3 मई से शुरू होने वाली इस यात्रा को जेडीयू भविष्य की राजनीति के लिए मील का पत्थर मान रही है। सबसे पहले पश्चिम चंपारण से निशांत कुमार इस यात्रा की शुरुआत करेंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sadbhav Yatra nishant kumar
चंपारण से शुरू होगी निशांत कुमार की 'सद्भाव यात्रा', इन जिलों में जाएंगे | Image: Social media

Sadbhav Yatra Nishant Kumar: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद से ही उनके बेटे निशांत कुमार लगातार अपनी पार्टी को मजबूत करने में लगे हुए हैं। इसी क्रम में अब निशांत कुमार 'सद्भाव यात्रा' के नाम से बिहार में घूमेंगे, जहां कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करना और जमीनी स्तर पर समस्याओं को समझना उनका लक्ष्य होगा। 

मंगलवार, 28 अप्रैल को JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने पटना स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि निशांत कुमार 'सद्भाव यात्रा' के नाम से बिहार में घूमेंगे। उन्होंने बताया कि निशांत 3 मई 2026 से राज्य भ्रमण की शुरुआत करेंगे और इसके लिए उन्होंने ऐतिहासिक चंपारण की धरती को चुना है। यह यात्रा आने वाले दशकों के लिए बिहार की राजनीति की दशा और दिशा भी तय करेगी।

3 मई से शुरू होगी यात्रा

पटना स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार इस यात्रा का नाम उन्होंने खुद 'सद्भाव यात्रा' चुना है। उन्होंने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करना और जमीनी स्तर पर समस्याओं को समझना है। इस दौरान वो कई नेताओं से मिलेंगे और उनसे सीधा संवाद करेंगे।

पश्चिम चंपारण से शुरू करेंगे यात्रा

निशांत कुमार अपनी 'सद्भाव यात्रा' की शुरुआत पश्चिम चंपारण से शुरू करेंगे वाले हैं। निशांत यात्रा के पहले दो दिन- यानी 3 और 4 मई को पश्चिम चंपारण के बगहा और बेतिया का दौरा करेंगे। 7 मई से उनकी यात्रा वैशाली जिले में प्रवेश करेगी। उन्होंने बताया जैसे-जैसे अन्य जिलों का तारीख तय होगी उसकी जानकारी दे दी जाएगी।

Advertisement

अकेले नहीं होंगे निशांत कुमार

इस यात्रा के दौरान निशांत अकेले नहीं होंगे, बल्कि उनके साथ जेडीयू के कई बड़े नेता होंगे। इस यात्रा में जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, विधायक दल के नेता श्रवण कुमार और कई अन्य वरिष्ठ नेता व स्थानीय विधायक मौजूद रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि निशांत कुमार की यात्रा से पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। हालांकि, उनकी यात्रा से बिहार में सियासी मिजाज बदलेगा या नहीं, यह आने वाले समय में मालूम चलेगा।

इसे भी पढ़ें: राजा रघुवंशी हत्याकांडः हनीमून मर्डर केस में सोनम रघुवंशी को मिली कोर्ट से जमानत, 10 महीने बाद आएगी जेल से बाहर
 

Advertisement
Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड