अपडेटेड 18 February 2026 at 17:59 IST

PM मोदी से सुंदर पिचाई ने की मुलाकात, कहा- समिट में हमें एक साथ लाने के लिए पीएम का धन्यवाद, बताया Google भारत में क्या-क्या कर रहा काम

AI Impact Summit 2026: AI Impact समिट के तीसरे दिन मेगा एआई इवेंट में हिस्सा लेने के लिए गूगल सीईओ सुंंदर पिचाई भारत पहुंच चुके हैं। इससे पहले बुधवार को सुंदर पिचाई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

PM मोदी से सुंदर पिचाई ने की मुलाकात | Image: X-Narendra Modi

AI Impact Summit 2026: गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने बुधवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान ग्लोबल साउथ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से होने वाली ग्रोथ को लेकर बातचीत की। बता दें, सुंदर पिचाई ग्लोबल एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के लिए भारत आए हैं और वह 20 फरवरी को समिट में भाषण देंगे।

AI से होने वाले इनोवेशन पर हुई बात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी और पिचाई के बीच AI का सुरक्षापूर्ण इस्तेमाल, डेटा गवर्नेंस फ्रेमवर्क और भारत को AI इनोवेशन हब बनाने को लेकर बातचीत हुई।

दोनों की मुलाकात AI के ग्लोबल कॉलैबोरेशन पर भी केंद्रित रही और कैसे Google भारत के डेवलपर्स, छात्रों और AI स्टार्टअप्स के साथ मिलकर काम कर सकता है, इस पर भी चर्चा हुई।

पीएम ने X पोस्ट पर दी जानकारी

पीएम मोदी ने अपने X पोस्ट में जानकारी देते हुए बताया, ‘दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान मिस्टर सुंदर पिचाई से मिलकर बहुत अच्छा लगा। AI में भारत जो काम कर रहा है, उसके बारे में बात हुई और इस फील्ड में Google हमारे टैलेंटेड स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के साथ कैसे काम कर सकता है, इस पर भी चर्चा हुई।’

हेल्थ, एग्रिकल्चर और लैंगवेज सपोर्ट पर काम: पिचाई

इसके बाद गूगल सीईओ ने भी X (Twitter) पोस्ट में बताया कि उन्हें पीएम मोदी से मिलकर कैसा लगा और किन मुद्दों पर बात हुई। उन्होंने लिखा, ‘PM नरेंद्र मोदी से मिलकर बहुत अच्छा लगा। हमने इस पर बात की कि गूगल भारत में सभी लेवल पर AI को शामिल करने के उनके मिशन में कैसे मदद कर रहा है ताकि हेल्थ को बेहतर बनाया जा सके। सभी भाषाओं में जानकारी की पहुंच बढ़ाई जा सके। स्टार्टअप्स, खेती और अन्य दूसरे सेक्टर्स को सपोर्ट किया जा सके। इस शानदार समिट के लिए हमें एक साथ लाने के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद।’

110 देशों ने लिया है हिस्सा

बता दें, यह समिट AI पर फोकस करने वाली सबसे बड़ी मीटिंग्स में से एक है, जिसमें 110 देशों, इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन और ग्लोबल टेक्नोलॉजी लीडर्स ने हिस्सा लिया है। यहां AI गवर्नेंस, सेफ्टी और इनक्लूसिव ग्रोथ पर खास ध्यान दिया जा रहा है। हाल ही में, PM मोदी ने “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” थीम के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए भारत के बड़े विजन के बारे में बताया।

पीएम ने ANI को बताया, ‘आज, AI एक सिविलाइजेशनल इन्फ्लेक्शन पॉइंट पर है। यह इंसानी काबिलियत को ऐसे तरीकों से बढ़ा सकता है जो पहले कभी नहीं हुए, लेकिन अगर इसे बिना गाइडेंस के छोड़ दिया जाए तो इसका गलत इंफ्लूएंस भी हो सकता है।’

बता दें, India AI Impact Summit 2026 शनिवार तक चलेगा, जिसमें अब तक दुनिया भर के प्रमुख AI लीडर्स, टेक कंपनियों के सीईओ और सरकारी प्रतिनिधि शामिल हो चुके हैं। 

ये भी पढ़ें:  UP Jobs 2026: रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, यहां 98000 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, जानें पूरा प्रोसेस

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 18 February 2026 at 17:59 IST