अपडेटेड 19 March 2026 at 23:36 IST

PM मोदी ने कतर के अमीर को मिलाया फोन, ऊर्जा संयत्रों पर हमले की निंदा की; स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर क्या कहा?

PM Modi Calls Qatar Emir: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से टेलीफोन पर बातचीत किया।

PM Modi Calls Qatar Emir | Image: X/Narendra Modi

PM Modi Calls Qatar Emir: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से टेलीफोन पर बातचीत किया। पीएम ने इस दौरान अमीर और कतर की जनता को ईद की शुभकामनाएं दीं।

 साथ ही दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों को दोहराया गया। इस बात की जानकारी खुद PM मोदी ने अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए दी। 

‘ऊर्जा संयत्रों पर हमले की निंदा’

इस दौरान पीएम मोदी ने दोनों देशों के मजबूत एकजुटता दोहराई गई, साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमलों की निंदा की, जो वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए खतरा हैं। साथ ही पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय की सुरक्षा और कतर द्वारा उनकी देखभाल की भी सराहना की। 

क्या लिखा पीएम ने?

एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा, “मैंने अपने भाई, कतर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी से बात की और उन्हें और कतर की जनता को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।”

पीएम मोदी ने पोस्ट में आगे लिखा, “मैंने इस बात को दोहराया कि हम कतर के साथ एकजुटता से खड़े हैं और इस क्षेत्र के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हैं। मैंने भारतीय समुदाय को दी गई देखभाल और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनी रहेगी। हम होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और मुक्त आवागमन के पक्षधर हैं।”

मिडिल ईस्ट के कई नेताओं से PM ने की बात 

बता दें, पीएम का बयान ऐसे समय में आया है जब मिडिल ईस्ट में ईरान-इजरायल वार के चलते खाड़ी क्षेत्र में तनाव चरम पर है। हाल ही में पीएम मोदी ने मिडिल ईस्ट के कई नेताओं से बात भी की है। इसमें UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक समेत कुवैत के क्राउन प्रिंस भी शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें:  US-Iran War: ट्रंप के 'तेवर' पर बड़ा वार, ईरान ने पहली बार अमेरिका के F-35 फाइटर जेट पर किया हमला; रिपोर्ट में दावा
 

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 19 March 2026 at 23:36 IST