विकसित भारत का रास्ता युवाओं के सपनों, उनका कौशल और उनके सामर्थ्य से होकर जाता है- 'यूथ सम्मेलन' में बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM-VBRY के तहत प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकसित भारत का रास्ता युवाओं के सपनों, उनका कौशल और उनके सामर्थ्य से होकर जाता है।

PM Modi | Image: X

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM-VBRY के तहत प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकसित भारत का रास्ता युवाओं के सपनों, उनका कौशल और उनके सामर्थ्य से होकर जाता है।

इस दौरान उन्होंने अपने हालिया दौरों के बारे में भी बात की। साथ ही ये भी बताया कि आज का युवा देश के लिए कितना जरूरी है।

क्या-क्या बोले प्रधानमंत्री?

पीएम मोदी ने कहा, आज यहां इस कार्यक्रम से जुड़े युवा साथियों में मुझे भारत के उज्ज्वल भविष्य की तस्वीर दिखाई दे रही है। मैं अभी कुछ ही घंटे पहले फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से लौटा हूं। जी-7 में विकसित देशों के दिग्गज नेताओं से मिला हूं। दुनिया आज भारत की युवा शक्ति की चर्चा कर रही है। भारत के टैलेंट, स्किल और पोटेंशियल की चर्चा सुदूर तक हो रही है। दुनिया भारत के युवाओं की क्षमता को भलीभांति पहचानने लगी है। ऐसे समय में हमारी कोशिश है कि भारत का हर युवा अपनी क्षमता को अवसर में बदल सके और इसी सोच के साथ 'पीएम विकसित भारत रोजगार योजना' का आरंभ हुआ।

उन्होंने आगे कहा कि धानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना, यह रोजगार योजना से कहीं आगे बढ़कर पहली नौकरी पाने वाले युवा के सपनों को शक्ति देने वाली योजना है। यह युवा और उद्योगों के बीच एक मजबूत सेतु बनाने वाली योजना है।

अब तक करीब 70 लाख जॉब सृजित

प्रधानमंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार मेला योजना के सहयोग से अब तक करीब 70 लाख जॉब सृजित हुई हैं। करीब 70 लाख फर्स्ट टाइम एम्प्लाइज को सोशल सिक्योरिटी का कवच भी मिला है। करीब 20 लाख युवा अपनी पहली नौकरी के 6 महीने पूरे भी कर चुके हैं।  आज इन्हीं में से करीब 10 लाख युवा साथियों को अपनी पहली नौकरी में 6 महीने पूरे करने पर इस योजना के लाभार्थी होने के नाते इंसेंटिव भी मिल चुका है। 2 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे उनके खाते तक पहुंच चुकी है। ये राशि सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं है, ये उनके परिश्रम को सम्मान है, ये उनके उज्ज्वल भविष्य पर देश के विश्वास की अभिव्यक्ति है।

उन्होंने आगे कहा, ये आंकड़े और अनुभव बताते हैं कि जब सरकार, युवा और उद्योग एक साथ आगे बढ़ते हैं, तो रोजगार निर्माण की गति कई गुना बढ़ जाती है। पीएम विकसित भारत रोजगार मेला योजना, इसी नए भारत की पहचान है। एक ऐसा भारत, जहां युवा को अवसर मिले, उद्योग को प्रोत्साहन मिले और रोजगार निर्माण एक राष्ट्रीय अभियान बन जाए।

ये भी पढ़ेंः कौन हैं Dr Fauci जिसने कोरोना वायरस के लिए दिया था फंड, गबार्ड का खुलासा

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 19 June 2026 at 18:23 IST