PM मोदी ने की पेरिस ओलंपिक के भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात, प्लेयर्स को दे रहे खास मैसेज
BREAKING on PM Modi Meets Paris Olympic Players: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक में शामिल होने खिलाड़ियों से मुलाकात की।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 2 min read
BREAKING on PM Modi Meets Paris Olympic Players: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक में शामिल होने खिलाड़ियों से मुलाकात की। पीएम मोदी खिलाड़ियों को जीत का खास मंत्र दे रहे हैं। खेल में जाने से पहले उनका उत्साह बढ़ा रहे हैं।
सभी खिलाड़ी पीएम मोदी को अपना परिचय दे रहे हैं और अपने खेल क्षेत्र की जानकारी दे रहे हैं। पीएम मोदी ने खिलाड़ियों के साथ मुलाकात और संवाद की तस्वीरें शेयर कर लिखा, "ओलंपिक के लिए पेरिस जा रहे हमारे दल से बातचीत की। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे एथलीट अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और भारत को गौरवान्वित करेंगे। उनकी जीवन यात्रा और सफलता 140 करोड़ भारतीयों को उम्मीद देती है।"
PM मोदी ने पेरिस ओलंपिक जा रहे खिलाड़ियों से व्यक्तिगत और आनलाइन बातचीत में कहा कि उनके द्वारा साझा की जाने वाली जानकारी 2036 ओलंपिक की मेजबानी का दावा मजबूत करने में काम आएगी। पीएम ने कहा, "भारत की कोशिश है कि हम 2036 में ओलंपिक की मेजबानी करें । इससे भी बड़ा माहौल बनता है और हम प्रयास कर रहे हैं । बुनियादी ढांचा तैयार करने पर विशेषज्ञ काम कर रहे हैं।"
पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से की अपील
उन्होंने कहा कि मैं ओलंपिक से पहले नहीं लेकिन बाद में वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेने का आपसे आग्रह करूंगा। आप लोग भी खेल के बाद वहां व्यवस्थाएं क्या हैं, उसे देखें। खिलाड़ियों से जो इनपुट मिलेगा, वह 2036 के लिए काम आएगा। आप यह देखकर आयेंगे तो हमें बहुत सुविधा होगी।
भारत के 21 निशानेबाज पेरिस ओलंपिक में शामिल
भारत के 100 से अधिक खिलाड़ियों ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है, जिसमें 21 निशानेबाज शामिल हैं। बता दें, भारत ने ओलंपिक की मेजबानी की इच्छा बार-बार जताई है, जिसे अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाक का भी समर्थन मिला है। हालांकि, ओलंपिक मेजबानी करना भारत के लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि कतर और सऊदी अरब भी इस दौड़ में हो सकते हैं।
(इनपुट: भाषा)
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 5 July 2024 at 10:37 IST