पहले Republic Business Emerging Technology Awards 2024 का आगाज, अर्नब बोले- AI रेस को भारत करेगा लीड
RBETA Awards 2024: रिपब्लिक मीडिया ने पहला Republic Business Emerging Technology Awards 2024 का आयोजन किया, जहां तकनीकी दिग्गजों को सम्मानित किया गया।
- बिजनेस न्यूज
- 3 min read

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क ने पहली बार रिपब्लिक बिजनेस इमर्जिंग टेक्नोलॉजी अवार्ड्स (Republic Business Emerging Technology Awards) का आयोजन किया है। सभी की निगाहें इस मेगा इवेंट पर टिकी हुई है। RBETA 2024 अवॉर्ड शो में टेक की दुनिया के कई दिग्गज शामिल होने वाले हैं। RBETA अवॉर्ड शो में तकनीक की दुनिया में उपलब्धि हासिल करने वालों को सम्मानित किया जा रहा है।
रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी ने पहले रिपब्लिक बिजनेस इमर्जिंग टेक्नोलॉजी अवार्ड्स (RBETA) 2024 का उद्घाटन किया, जो भारत की तकनीकी प्रगति और उद्यमशीलता की भावना को मान्यता देने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ। इसके बाद उन्होंने कहा, "अगला AI बूम भारत में होगा। हम डिजिटल पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हमारा डिजिटल समुदाय 127 मिलियन लोगों का है।"
इस अवॉर्ड शो का आयोजन गुरुग्राम में किया गया। कार्यक्रम में तकनीक और मीडिया की प्रमुख हस्तियां एक साथ आईं और इन क्षेत्रों के साझेदारी पर प्रकाश डाला। एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी ने अपने भाषण में 2015 में मास्को में आयोजित एक कार्यक्रम से एक व्यक्तिगत किस्सा साझा किया। उन्होंने अपनी भविष्यवाणी को याद किया कि भारत एक वैश्विक मीडिया शक्ति बन जाएगा, उन्होंने अंग्रेजी में देश की उत्कृष्टता, युवा ऊर्जा और तकनीकी कौशल पर जोर दिया।
रिपब्लिक डिजिटल के विस्तार पर क्या बोले एडिटर इन चीफ?
रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी ने कहा, "हम रिपब्लिक डिजिटल के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं। हमने डिजिटल के क्षेत्र में अपना पूरा जोर लगा दिया है। आंकड़े बताते हैं कि हमारी डिजिटल कम्युनिटी अब वेबसाइट, रिपब्लिक के मोबाइल ऐप, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और डिजिटल स्ट्रीमिंग पार्टनरशिप के जरिए 127 मिलियन तक पहुंच चुकी है। हमारा दृढ़ विश्वास है कि आने वाले सालों में ये संख्याएं तेजी से बढ़ेंगी।"
Advertisement
रिपब्लिक डिजिटल के विस्तार पर भी किया गया फोकस
कार्यक्रम के दौरान रिपब्लिक डिजिटल के प्रभावशाली आंकड़ों पर प्रकाश डाला गया, जिसमें वेबसाइट, मोबाइल ऐप, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और डिजिटल स्ट्रीमिंग पार्टनरशिप पर 127 मिलियन लोग जुड़े हुए हैं। अर्नब गोस्वामी ने नेटवर्क की उत्कृष्टता की निरंतर खोज, मजबूत डिजिटल संसाधनों और रणनीतिक उत्पाद योजना को उनकी सफलता का मुख्य कारक बताया।
एडिटर इन चीफ ने रिपब्लिक की डिजिटल और कंटेंट टीमों की कड़ी मेहनत और समर्पण को भी सराहा गया। उन्होंने रिपब्लिक डिजिटल और रिपब्लिक बिजनेस में योगदान के लिए तपन, तन्वी और शर्मिला जैसे लोगों की सराहना भी की और उनके निरंतर विकास और नवाचार पर भरोसा जताया।