अपडेटेड 8 March 2025 at 14:34 IST
शतरंज खिलाड़ी वैशाली से नालंदा की 'मशरूम लेडी' तक... Women's Day पर ये महिलाएं संभाल रहीं PM मोदी के सोशल मीडिया की कमान
PM मोदी ने 'मन की बात' में कहा था कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स महिलाओं को सौंपेंगे। उन्होंने अपना वादा पूरा किया।
Women take over PM Modi’s social media: दुनियाभर में आज 'नारी शक्ति' के सम्मान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (Internation Women's Day) मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर PM मोदी ने महिला शक्ति को नमन किया। साथ ही जैसा प्रधानमंत्री ने वादा किया था, उन्होंने एक दिन के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की कमान महिलाओं के हाथ में सौंप दी है।
PM मोदी ने 'मन की बात' में कहा था कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स महिलाओं को सौंपेंगे। इनमें वो महिलाएं शामिल होगीं, जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की हैं।
चेस खिलाड़ी से लेकर महिला वैज्ञानिकों को सौंपे अकाउंट्स
आज (8 मार्च) को PM मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को कुछ खास महिलाओं के हवाले किया है। उनके एक्स अकाउंट का जिम्मा भारतीय शतरंज खिलाड़ी आर. वैशाली को सौंपा गया है, जिन्होंने पीएम मोदी के अकाउंट से अपनी प्रेरणादायक कहानी को साझा किया।
उनके अलावा परमाणु वैज्ञानिक एलिना मिश्रा और अंतरिक्ष वैज्ञानिक शिल्पी सोनी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट्स की कमान संभाली। उन्होंने लिखा कि हम Women's Day पर पीएम के सोशल मीडिया अकाउंट्स संभालने के लिए रोमांचित हैं। उन्होंने भी पीएम मोदी के अकाउंट्स पर अपनी जर्नी को शेयर किया।
नालंदा की अनीता देवी ने संभाला जिम्मा
साथ ही बिहार के नालंदा की अनीता देवी को भी एक दिन के लिए PM मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट्स संभालने का जिम्मा मिला। उन्हें 'मशरूम लेडी' के नाम से भी जाना जाता है। अनीता ने पीएम के एक्स अकाउंट पर अपनी कहानी बताई। आज दिनभर में और भी कई महिलाएं प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट्स की कमान संभाल सकती हैं।
इससे पहले महिला दिवस पर PM मोदी ने पोस्ट कर नारी शक्ति को नमन किया था। बता दें कि प्रधानमंत्री 2 दिन के गुजरात दौरे पर हैं। आज वह नवसारी में लखपति दीदी सम्मेलन में शामिल होंगे और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी करेंगे।
आज महिलाओं के हाथों में PM मोदी की सुरक्षा
PM मोदी के इस कार्यक्रम की सिक्योरिटी का जिम्मा महिलाओं के हाथों में होगा। ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब उनकी सुरक्षा व्यवस्था की कमान महिला पुलिस कर्मियों के हाथों में रहने वाली हैं। कार्यक्रम में सभी व्यवस्थाओं का प्रबंधन महिला पुलिस कर्मियों और कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 8 March 2025 at 10:57 IST