विश्व नेता बनने पर... PM मोदी के X पर 100 मिलियन फॉलोअर्स होने पर एलन मस्क ने दी बधाई
प्रधानमंत्री मोदी के एक्स पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले विश्व नेता बनने पर एक्स के मालिक एलन मस्क ने बधाई दी है।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 2 min read
Elon Musk Congratulates PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर 100 मिलियन फॉलोअर्स हो गए है। इसे लेकर उन्हें देश-विदेश से बधाईयां मिल रही हैं। इस बीच पॉपुलर अरबपति और एक्स के मालिक एलन मस्क ने पीएम मोदी को सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता बनने पर बधाई दी।
प्रधानमंत्री मोदी के एक्स पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले विश्व नेता बनने पर बधाई देते हुए शुक्रवार को एलन मस्क ने पोस्ट किया। एलन मस्क ने लिखा- 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले विश्व नेता बनने पर बधाई।'
Congratulations PM @NarendraModi on being the most followed world leader!
— Elon Musk (@elonmusk)
सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता बने पीएम मोदी
दरअसल, रविवार (14 जुलाई) को पीएम मोदी ने एक्स पर 100 मिलियन यानी 10 करोड़ के फॉलोअर्स का आंकड़ा छू लिया। पीएम मोदी ने माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर 100 मिलियन फॉलोअर्स पूरे किए। इसके साथ ही वह X पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता बन गए।
PM मोदी के फॉलोअर्स में तेजी से बढ़ोतरी
पीएम मोदी की लोकप्रियता दुनियाभर में काफी ज्यादा है। पूरी दुनिया से लोग पीएम मोदी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फॉलो करते हैं। पीएम मोदी इन प्लेटफॉर्म्स पर काफी एक्टिव भी रहते हैं। एक्ट के अलावा दूसरे प्लेफॉर्म की बात करें तो इंस्टाग्राम पर उनके 91.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। तो वहीं फेसबुक पर 49 मिलियन लोग पीएम मोदी को फॉलो करते हैं।
गौरतलब है कि बीते कुछ सालों में पीएम मोदी के एक्स पर फॉलोअर्स काफी तेजी से बढ़े हैं। केवल तीन साल के अंदर ही 30 मिलियन से ज्यादा लोगों ने उन्हें फॉलो किया है। इसके साथ ही पीएम मोदी देश ही नहीं दुनियाभर के नेताओं के फॉलोअर्स से काफी आगे निकल गए हैं।
इन नेताओं से भी काफी ज्यादा हैं फॉलोअर्स
बात करें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को उन्हें 38.1 मिलियन लोग एक्स पर फॉलो करते हैं। वहीं पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 87.4 मिलियन यूजर्स फॉलो करते हैं। दुबई के वर्तमान शासक एचएच शेख मोहम्मद के एक्स पर 11.2 मिलियन फॉलोअर्स और पोप फ्रांसिस के 18.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
बात देश के बड़े राजनेताओं की करें तो कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के एक्स पर 26.4 मिलियन, अरविंद केजरीवाल के 27.5 मिलियन, अखिलेश यादव के 19.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इन सभी से पीएम मोदी काफी आगे हैं।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 20 July 2024 at 06:58 IST