BREAKING: PM मोदी दुनियाभर में सोशल मीडिया पर सबसे पसंदीदा नेता बने, फॉलोअर्स 100 मिलियन के पार

PM Modi: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी के 100 मिलियन फॉलोवर्स पूरे हो गए हैं। वह X पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता बन गए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi
पीएम मोदी एक्स फॉलोअर्स | Image: Screen Grab

PM Modi Followers on X: इसमें कोई दो राय नहीं कि प्रधानमंत्री दुनिया के टॉप लीडर्स में से एक हैं। उनकी पॉपुलैरिटी दुनियाभर में हैं। वो कितने फेमस हैं इसका अंदाजा उनके एक्स फॉलोअर्स से लगाया जा सकता है। पीएम मोदी ने माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर 100 मिलियन फॉलोअर्स पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही वह X पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता बन गए हैं। 

रविवार (14 जुलाई) को पीएम मोदी ने एक्स पर 100 मिलियन यानी 10 करोड़ के फॉलोअर्स का आंकड़ा छू लिया। इसके साथ ही उन्होंने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 

इंस्टाग्राम और फेसबुक पर कितने फॉलोअर्स? 

पीएम मोदी की लोकप्रियता दुनियाभर में काफी ज्यादा है। पूरी दुनिया से लोग पीएम मोदी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फॉलो करते हैं। पीएम मोदी इन प्लेटफॉर्म्स पर काफी एक्टिव भी रहते हैं। एक्ट के अलावा दूसरे प्लेफॉर्म की बात करें तो इंस्टाग्राम पर उनके 91.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। तो वहीं फेसबुक पर 49 मिलियन लोग पीएम मोदी को फॉलो करते हैं। 

पीएम मोदी के एक्स पर फॉलोअर्स

तेजी से बढ़े फॉलोअर्स

गौरतलब है कि बीते कुछ सालों में पीएम मोदी के एक्स पर फॉलोअर्स काफी तेजी से बढ़े हैं। केवल तीन साल के अंदर ही 30 मिलियन से ज्यादा लोगों ने उन्हें फॉलो किया है। इसके साथ ही पीएम मोदी देश ही नहीं दुनियाभर के नेताओं के फॉलोअर्स से काफी आगे निकल गए हैं।

Advertisement

बात करें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को उन्हें 38.1 मिलियन लोग एक्स पर फॉलो करते हैं। वहीं पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 87.4 मिलियन यूजर्स फॉलो करते हैं। दुबई के वर्तमान शासक एचएच शेख मोहम्मद के एक्स पर 11.2 मिलियन फॉलोअर्स और पोप फ्रांसिस  के 18.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

इन नेताओं और सेलिब्रिटीज से भी काफी ज्यादा हैं फॉलोअर्स

बात देश के बड़े राजनेताओं की करें तो कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के एक्स पर 26.4 मिलियन, अरविंद केजरीवाल के 27.5 मिलियन, अखिलेश यादव के 19.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इन सभी से पीएम मोदी काफी आगे हैं। 

Advertisement

एक्स पर पीएम मोदी के फॉलोअर्स कई सेलिब्रिटीज से भी ज्यादा हैं। क्रिकेटर विराट कोहली, फुटबॉलर नेमार, टेलर स्विफ्ट, लेडी गागा जैसे सेलिब्रिटीज के भी फॉलोवर्स उनसे काफी कम हैं। जान लें कि प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2009 में ट्विटर (एक्स) ज्वॉइन किया था। वह इस प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव रहते हैं। 

यह भी पढ़ें: 1 Min. 60 राउंड, जैसी चाहो वैसी बुलेट फिट...ट्रंप पर AR-15 से हुआ हमला, कितनी पॉवरफुल है ये रायफल

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड