Delhi Election Results: 'पूरा देश जानता है जहां NDA है, वहां विकास और सुशासन है...', PM मोदी ने AAP पर किया करारा प्रहार
Delhi Election Results: दिल्ली चुनाव में जीत के बाद आप पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश जानता है कि जहां एनडीए है, वहां सुशासन, विकास और विश्वास है।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 3 min read
PM Modi on Delhi Election Win: दिल्ली चुनाव में प्रचंड जीत की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी की जनता के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी। जीत के संबोधन देने के दौरान पीएम मोदी ने 46 मिनट के भाषण में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि हमारा दिल्ली सिर्फ एक शहर नहीं है, ये दिल्ली मिनी हिंदुस्तान है, ये लघु भारत है।
पीएम मोदी ने कहा, “तीन-तीन बार लोकसभा में शतप्रतिशत विजय दिलाने के बाद देशभर में बीजपी कार्यकर्ताओं के मन में दिल्ली की सेवा ना कर पाने की टीस थी। दिल्ली के लोगों ने आज हमें वो मौका भी दे दिया। आप पहली बार दिल्ली में भाजपा का सुशासन देखेंगे। आज के नतीजे दिखाते हैं कि भाजपा की डबल इंजन सरकार के लिए देश में कितना भरोसा है। लोकसभा चुनाव के बाद हमने पहले हरियाणा में अभूत-पूर्व रिकॉर्ड, फिर महाराष्ट्र में नया रिकॉर्ड बनाया और अब दिल्ली में नया इतिहास लिख दिया है।"
ये दिल्ली मिनी हिंदुस्तान है: पीएम मोदी
उन्होंने कहा कि आज के नतीजों का एक और आज के नतीजों का एक और पक्ष भी है। हमारा दिल्ली सिर्फ एक शहर नहीं है, ये दिल्ली मिनी हिंदुस्तान है, ये लघु भारत है। दिल्ली एक भारत-श्रेष्ठ भारत के विचार को जीती है। आज इसी विविधता वाली दिल्ली ने भाजपा को प्रचंड जीत का जनादेश दिया है। आज दिल्ली का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं, ऐसा कोई वर्ग नहीं जहां कमल न खिला हो। हर भाषा बोलने वालों ने, हर राज्य के लोगों ने दिल्ली में भाजपा के कमल निशान पर वोट दिया है। मैं तो पूर्वांचल से सांसद हूं। पूर्वांचल से मेरा अपनेपन का रिश्ता है। पूर्वांचल के लोगों ने प्यार और विश्वास की नई ऊर्जा दे दी, नई ताकत दे दी।
आज दिल्ली के रास्ते से एक बड़ी रुकावट दिल्लीवालों ने दूर कर दिया- पीएम मोदी
पीएम ने कहा कि जब हरेक का साथ मिलता है, तो हर दिल्लीवासियों को मेरी गारंटी है कि सबका साथ सबका विकास होगा। दिल्ली की इस विजयउत्सव के साथ-साथ अयोध्या के मिल्कीपुर में भी भाजपा को शानदार जीत मिली है। हर वर्ग ने भारी संख्या में भाजपा के लिए मतदान किया। आज देश तुष्टिकरण नहीं बल्कि भाजपा के संतुष्टिकरण की पॉलिसी चुन रहा है। दिल्ली में धरना-प्रदर्शन, टकराव और प्रशासनिक अनिश्चितता ने लोगों का बहुत नुकसान किया। आज दिल्ली के रास्ते से एक बड़ी रुकावट दिल्लीवासियों ने दूर कर दिया। कैसी राजनीति रही होगी, कैसी सोच रही होगी इनलोगों की?
जहां NDA है, वहां सुशासन, विकास और विश्वास है: PM मोदी
आप पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा, “दिल्ली ने पहले का जमाना देखा है। नेतृत्व नौटंकी का मंच नहीं है। गवर्नेंस प्रचार और प्रपंच का मंच नहीं है। जनता ने स्थिर और डबल इंजन की सरकार को चुना है। हम पूरी गंभीरता से धरातल पर रहकर काम करेंगे। हम दिल्ली की सेवा में दिन-रात एक कर देने वाले लोग हैं। पूरा देश जानता है कि जहां एनडीए है, वहां सुशासन, विकास और विश्वास है। एनडीए का हर कैंडिडेट हर जनप्रतिनिधि लोगों के लिए काम करता है। देश में NDA को जहां भी जनादेश मिला है, हमने उस राज्य को विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचाया है। इसलिए भाजपा को लगातार जीत मिल रही है।”
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 8 February 2025 at 20:05 IST