अपडेटेड 22 October 2024 at 17:27 IST

BIG BREAKING: रूस-यूक्रेन जंग पर BRICS में बोले PM मोदी- 'समस्या का समाधान शांतिपूर्ण हो'

BRICS Summit 2024:ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के कजान पहुंच चुके हैं। PM मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने मुलाकात की।

BRICS Summit 2024: पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से की मुलाकात। | Image: ANI

BRICS Summit 2024: ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के कजान पहुंच चुके हैं। कजान में PM मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मुलाकात की। दोनों देशों के नेताओं ने हाथ मिलाया और गले भी मिले। इसके बाद भारत और रूस के बीच द्विपक्षी बैठक शुरू हो गई।

दोनों देशों के बीच रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे जंग को लेकर बातचीत हुई। बातचीत में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष के विषय पर हम लगातार संपर्क रहे हैं। जैसा कि मैंने पहले कहा है, हमारा मानना ​​है कि समस्याओं का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से किया जाना चाहिए। हम शांति और स्थिरता की जल्द से जल्द बहाली का पूरा समर्थन करते हैं। हमारे सभी प्रयास मानवता को प्राथमिकता देते हैं। भारत आने वाले समय में हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार है।”

रूस और भारत की दोस्ती पर क्या बोले पीएम?

वहीं दोनों देशों के बीच दोस्ती को लेकर पीएम मोदी ने कहा, "मैं आपकी मित्रता और गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आपका आभार व्यक्त करता हूं..इस शहर के साथ भारत के गहरे और ऐतिहासिक संबंध रहे हैं। कजान में भारत के नए कांसुलेट खुलने से ये संबंध और मजबूत होंगे। पिछले 3 महीनों में मेरा दो बार रूस आना हमारे करीबी समन्वय और गहरी मित्रता को दर्शाता है। जुलाई में मास्को में हुई समिट से हर क्षेत्र में हमारे सहयोग को बल मिला है।"

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “पिछले 1 वर्ष में BRICS की सफल आवश्यकता के लिए मैं आपको बधाई देता हूं। 15 वर्षों में BRICS ने अपनी विशेष पहचान बनाई है और अब विश्व के सफल देश इससे जुड़ना चाहते हैं। कल मैं BRICS सम्मलेन में हिस्सा लेने के लिए उत्सुक हूं।”

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र चुनाव में लॉरेंस बिश्नोई की एंट्री, इस पार्टी ने दिया ऑफर, कहा- आप में भगत सिंह की झलक...

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 22 October 2024 at 16:19 IST