अपडेटेड 22 October 2024 at 16:18 IST

महाराष्ट्र चुनाव में लॉरेंस बिश्नोई की एंट्री, इस पार्टी ने दिया ऑफर, कहा- आप में भगत सिंह की झलक...

Lawrence Bishnoi को उत्तर भारतीय विकास सेना (UBVS) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है। पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि आप में भगत सिंह की झलक है।

Follow : Google News Icon  
Lawrence Bishnoi gets offer contest Maharashtra elections
महाराष्ट्र चुनाव में लॉरेंस बिश्नोई की एंट्री | Image: ANI

Maharashtra elections 2024: NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद जेल में बैठा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई एक बार फिर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर नेटिजन्स लगातार लॉरेंस बिश्नोई की रील्स शेयर कर रहे हैं। अब जेल से धमकी और हत्या के आरोपों के बाद गैंगस्टर की एंट्री महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हो गई है। उत्तर भारतीय विकास सेना (UBVS) ने लॉरेंस बिश्नोई की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए उसे विधानसभा चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है।

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई फिलहात गुजरात, अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल में बंद है। UBVS के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील शुक्ला ने गैंगस्टर को एक पत्र भेजा है। जिसमें कहा गया है कि 'हमें गर्व है कि आप पंजाब में जन्मे उत्तर भारतीय हैं और हम उत्तर भारतीय विकास सेना के नाम से एक राष्ट्रीय और महाराष्ट्र राज्य पंजीकृत एक राजनीतिक दल हैं, जो भारत में उत्तर भारतीयों के अधिकारों के लिए काम कर रहे हैं। हम आप में शहीद भगत सिंह को देखते हैं।'

उत्तर भारतीयों के लिए आरक्षण की मांग

UBVS की तरफ से लॉरेंस बिश्नोई को लिखे खत में कहा गया है कि उत्तर भारतीय, जो महाराष्ट्र आए, जिनका जन्म और पालन-पोषण महाराष्ट्र में हुआ, जो OBC/SC और ST कैटगरी से संबंधित हैं। उन्हें आरक्षण से सिर्फ इसलिए वंचित किया गया है क्योंकि उनके पूर्वज उत्तर भारतीय थे। ये उत्तर भारतीय उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड और पांच अन्य उत्तर भारतीय राज्यों से आए हैं। अगर भारत एक है तो हम इस अधिकार से वंचित क्यों हैं?

UBVS के इस खत में आगे कहा गया है कि 'हमारा प्रस्ताव है कि आप महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ें। पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि आप अच्छे प्रदर्शन के साथ चुनाव जीतें और अपने समुदाय का उत्थान करें।

Advertisement

किसी सीट का दिया ऑफर?

रिपब्लिक भारत से बात करते हुए उत्तर भारतीय विकास सेना पार्टी के अध्यक्ष सुनील शुक्ला ने कहा कि उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई को चुनाव लड़ने के लिए अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई जिस विधानसभा सीट से चाहे चुनाव लड़ सकते हैं। बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी के खिलाफ बांद्रा ईस्ट से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर लॉरेंस बिश्नोई वहां से चाहेंगे तो वहां से लड़ाएंगे। उन्होंने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई के सामने जीशान सिद्दीकी बहुत छोटे शख्स हैं।

20 नवंबर को होगी वोटिंग

महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए सभी सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं 23 नवंबर को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। महाराष्ट्र में एक ही चरण में चुनाव का आयोजन किया जाएगा। महाराष्ट्र के 36 जिलों के 288 सीटों में से जनरल 234, ST-25 और SC-29 है। 26 नवंबर, 2024 को महाराष्ट्र में वर्तमान असेंबली का कार्यकाल पूरा हो रहा है। प्रदेश में उम्मीदवारों की संख्या 9.63 करोड़ है। जिसमें 4.97 करोड़ पुरुष, 4.66 करोड़ महिलाएं और 1.85 करोड़ युवा वोटर्स हैं। इसके अलावा 20.93 लाख पहली बार वोट देने वाले लोग भी शामिल हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें: वक्फ बिल पर JPC बैठक में जोरदार हंगामा, TMC-BJP नेता भिड़े, कल्याण बनर्जी घायल

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 22 October 2024 at 16:18 IST