अपडेटेड 8 August 2024 at 00:00 IST

BJP के लिए अगस्त बड़े फैसलों वाला महीना, पहले आर्टिकल-370 और राम मंदिर; अब वक्फ बोर्ड में बदलाव

Waqf Board Bill: जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 हटाना हो या फिर अयोध्या में राम मंदिर बनवाना हो। मोदी सरकार ने ये दोनों बड़े फैसले अगस्त महीने में किए है।

BJP के लिए अगस्त बड़े फैसलों वाला महीना | Image: PTI

Waqf Board Bill: मोदी सरकार के लिए अगस्त बड़े फैसलों वाला महीना रहा है। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 हटाना हो या फिर अयोध्या में राम मंदिर बनवाना हो। मोदी सरकार ने ये दोनों बड़े फैसले इसी अगस्त महीने में किए है। अब मोदी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल में भी ये रिकॉर्ड बरकरार रखते हुए वक्फ बोर्ड में बदलाव करने जा रही है। मोदी सरकार लोकसभा में गुरुवार को वक्फ बोर्ड बिल पेश कर सकती है।

गुरुवार को पुराने वक्फ बिल 2014 को राज्यसभा से वापस लिया जाएगा। इसमें 2014 में राज्यसभा में संशोधित किया गया था। इसके साथ ही अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू नए वक्फ संशोधन बिल को दोपहर 1 बजे लोकसभा में पेश करेंगे। इससे पहले ही कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और AIMIM ने मुस्लिम वोटबैंक के लिए विरोध शुरू कर दिया है। इस संशोधन के होने से वक्फ बोर्ड की मनमानी पर नकेल कसी जा सकेगी। किसी भी जमीन को वक्फ की संपत्ति घोषित करने से पहले उसका वेरिफिकेशन करना जरूरी हो जाएगा। मजिस्ट्रेट की निगरानी में संपत्ति की जांच होगी।

होंगे ये बदलाव

मोदी सरकार नए संशोधन के साथ 1923 का वक्फ कानून खत्म करेगी। 1995 के वक्फ एक्ट में 44 संशोधन होंगे। बिल के जरिए बोर्ड का नाम-प्रारूप बदला जाएगा। जिससे वक्फ बोर्ड के मनमाने दावे पर लगाम लगाई जा सकेगी। वक्फ बोर्ड को अपनी अकूत संपत्ति से मिलने वाली कमाई के बारे में भी बताना होगा। संशोधन होने के बाद वक्फ बोर्ड सरकारी संपत्ति पर कब्जा नहीं कर सकेगा और रजिस्टर्ड संपत्ति की जानकारी ऑनलाइन होगी। इन्हीं बदलावों को रोकने के लिए मुसलमान सांसद एक साथ आ गए हैं और मिल्ली काउंसिल के साथ बैठक की है। इनमें AIMIM के ओवैसी, सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क, कांग्रेस के तारिक अनवर, इमरान प्रतापगढ़ी और TMC के सांसद यूसुफ पठान शामिल हुए।

अगस्त बड़े फैसलों वाला महीना

बीजेपी सरकार ने अगस्त में बड़े फैसले लिए हैं। जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को भी अगस्त में ही हटाया गया था। 5 अगस्त, 2019 को मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के प्रभाव को खत्म करते हुए प्रदेश को 2 हिस्सों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया था। अब ये दोनों केंद्र शासित प्रदेश हैं। इसके अलावा अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण भी 5 अगस्त, 2020 को शुरू हुआ था। इस दिन पीएम मोदी ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की घोषणा करते हुए राम मंदिर की आधारशिला रखी थी। आर्टिकल 370 और राम मंदिर ये दोनों मोदी सरकार में हुए दो सबसे बड़े कामों में से एक हैं। इसके बाद अब बारी वक्फ बिल की है।

ये भी पढ़ें:  बांग्लादेश क्यों नहीं ले जा रहा Shiekh Haseena का विमान, 4 करोड़ पार्किंग फीस, अब भारत करेगा नीलाम

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 8 August 2024 at 00:00 IST