अपडेटेड 7 February 2026 at 15:59 IST
कार में PM मोदी की तरफ देखकर मुस्कुराते दिखे अनवर इब्राहिम, मलेशिया में भी नजर आई प्रधानमंत्री की 'कार डिप्लोमेसी'; कहां के लिए हुए रवाना?
PM Modi Malaysia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे के लिए मलेशिया पहुंच गए हैं। पीएम अनवर इब्राहिम ने खुद एयरपोर्ट जाकर उनका स्वागत किया।
PM Modi Malaysia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे के लिए मलेशिया पहुंच गए हैं। पीएम अनवर इब्राहिम ने खुद एयरपोर्ट जाकर उनका स्वागत किया।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा था कि कुआलालंपुर पहुंच गया हूं। एयरपोर्ट पर मेरे दोस्त, प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम द्वारा किए गए गर्मजोशी भरे स्वागत से मैं बहुत खुश हूं। मैं हमारी बातचीत और भारत और मलेशिया के बीच दोस्ती के बंधन को और मजबूत करने के लिए उत्सुक हूं।
मलेशिया में 'कार डिप्लोमेसी'
इसके बाद एक और पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ 'कार वाली फोटो' शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा, "भारत-मलेशिया के लोगों के बीच संबंधों का जश्न मना रहे हैं! मैं और पीएम अनवर इब्राहिम कुआलालंपुर में कम्युनिटी प्रोग्राम में जा रहे हैं।"
रवाना होने से पहले क्या बोले प्रधानमंत्री?
पीएम मोदी ने दिल्ली से रवाना होते हुए इस विजिट को दोनों देशों की दोस्ती के लिए खास बताया है। इस दौरे में रक्षा क्षेत्र पर खास फोकस रहेगा। भारत मलेशिया को डॉर्नियर विमान बेचने की पेशकश कर सकता है। साथ ही, मलेशिया की स्कॉर्पीन पनडुब्बियों और सुखोई-30 लड़ाकू विमानों के रखरखाव में सहायता देने पर भी चर्चा संभव है। ये समझौते दोनों देशों की 'कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप' को और मजबूत करेंगे।
बता दें कि भारत और मलेशिया के बीच राजनयिक संबंध 1957 में स्थापित हुए, वहीं PM मोदी का ये तीसरा मलेशिया दौरा है। इससे पहले 2015 में उनके दौरे के दौरान संबंधों को 'एन्हांस्ड स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप' का दर्जा मिला था। अगस्त 2024 में मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम के भारत दौरे के दौरान संबंधों को 'कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप' का स्तर दिया गया, जिसके बाद ये मोदी की पहली विजिट है।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 7 February 2026 at 15:49 IST