'नेपाल के बिना हमारे राम अधूरे...', जॉइंट पीसी में बोले प्रधानमंत्री मोदी, जानें बालेन शाह ने भारत को लेकर क्या कहा?
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद जॉइंट पीसी को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'नेपाल के बिना हमारे धाम अधूरे हैं, नेपाल के बिना हमारे राम भी अधूरे हैं।'
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 4 min read
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह भारत के दो दिन के आधिकारिक दौरे पर हैं। सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बालेंद्र शाह के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। वार्ता के बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-नेपाल संबंधों की गहराई पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दोनों देशों का रिश्ता केवल पड़ोस का नहीं, बल्कि अपनेपन और अटूट विश्वास का रिश्ता है। नेपाल के बिना हमारे राम और धाम अधूरे हैं।
बता दें कि प्रधानमंत्री बालेन शाह 22 नवंबर को अपनी पहली आधिकारिक भारत यात्रा के दौरान नई दिल्ली पहुंचे। राष्ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर उन्हें गले लगाया। इस दौरान रेड कार्पेट बिछाया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने मुलाकात की।
सरयू-कमला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी
पीएम मोदी और नेपाली प्रधानमंत्री बालेंन शाह ने संयुक्त रूप से उत्तर प्रदेश के अयोध्या कैंट और नेपाल के जनकपुर धाम के बीच नई साप्ताहिक ट्रेन सेवा सरयू-कमला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद जॉइंट पीसी को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा,'भारत और नेपाल के संबंध साझा इतिहास, आस्था, संस्कृति और गहरे लोगों के बीच संबंध के धागों से बुने हैं। भगवान राम और माता सीता हमारी साझा सभ्यता और आस्था की पहचान हैं।'
नेपाल के बिना हमारे राम और धाम अधूरें हैं-PM मोदी
"2018 में जनकपुर की पावन धरती पर मैंने कहा था नेपाल के बिना हमारे धाम अधूरे हैं, नेपाल के बिना हमारे राम भी अधूरे हैं। 2024 में अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हुई, इस ऐतिहासिक अवसर ने हमारी साझा आस्था को नई ऊर्जा दी। इसके बाद से करोड़ों श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। 2025 में ही देश और दुनिया से लगभग 30 करोड़ श्रद्धालुओं ने अयोध्या की यात्रा की। आज शुरू की गई ट्रेन सेवा "सरयू-कमला एक्सप्रेस" से हम इस पवित्र रिश्ते को एक नया आयाम दे रहे हैं।"
बालेन शाह ने भारत को लेकर क्या कहा?
वहीं, भारत और नेपाल के संबंधों पर संयुक्त बयान में बोलते हुए बालेन शाह ने कहा, 'मैं भगवान पशुपति नाथ और माता जानकी के आशीर्वाद के साथ यहां हूंl भारत और नेपाल के संबंध हिमालय की तरह मजबूत और महासागर के तरह विस्तृत हैं l संकट के समय भारत हमेशा नेपाल के साथ रहा है l उन्होंने कहा ‘आज अयोध्या और जनकपुर के बीच रेल कनेक्टिविटी का हमने उद्घाटन किया हैl मैं भारत के निवेशकों को नेपाल के लिए आमंत्रित करता हूं’l
बालेंद्र शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण और भारत में मिले गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार जतायाl उन्होंने कहा कि नेपाल और भारत के रिश्तों की नींव आपसी सम्मान, अटूट विश्वास और सद्भावना पर टिकी हैl दोनों देशों के लोगों के बीच गहरा जुड़ाव इस रिश्ते की सबसे बड़ी ताकत है l
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 23 November 2026 at 15:09 IST