अपडेटेड 28 December 2025 at 14:36 IST

'अवसर मिले तो जरूर जाएं...', Mann Ki Baat में PM मोदी ने कच्छ के रणोत्सव की खूबसूरती का किया जिक्र, देशवासियों से की शामिल होने की अपील

पीएम मोदी ने आज 'मन की बात' के 129वें एपिसोड में देश की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही देशवासियों से कच्छ के रणोत्सव में शामिल होने की अपील की।

PM Modi Mann Ki Baat | Image: ANI

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 2025 की आखिरी 'मन की बात' की। इसके जरिये वह देशवासियों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने देश की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही अगले साल की चुनौतियों, संभावनाओं और डेवलपमेंट पर चर्चा की। इससे परे उन्होंने कच्छ के रणोत्सव के बारे में बात की और उसमें शामिल होने की भी अपील की।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि मन में पूरे एक साल की यादें घूम रही हैं। 2025 ने हमें ऐसे कई पल दिए, जिस पर हर भारतीय को गर्व हुआ। उन्होंने देश की सुरक्षा से लेकर खेल के मैदान तक और विज्ञान की प्रयोगशालाओं से लेकर दुनिया के बड़े मंचों तक का जिक्र किया।

PM मोदी ने कई उपलब्धियों का किया जिक्र

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा से लेकर खेल के मैदान तक, विज्ञान की प्रयोगशालाओं से लेकर दुनिया के बड़े मंचों तक भारत ने हर जगह अपनी मजबूत छाप छोड़ी। 

कच्छ के रणोत्सव पर क्या बोले?

इसके अलावा उन्होंने कच्छ के रणोत्सव को लेकर कहा, ‘हमारे देश की सबसे खूबसूरत बात यह है कि साल भर हर समय देश के किसी न किसी हिस्से में उत्सव का माहौल रहता है। अलग-अलग पर्व और त्योहार तो हैं ही, साथ ही विभिन्न राज्यों के स्थानीय उत्सव भी आयोजित होते रहते हैं। अगर आप घूमने का मन बनाएं तो हर समय देश का कोई न कोई कोना अपने यूनिक उत्सव के साथ तैयार मिलेगा।’

क्या है रणोत्सव?

कच्छ के सफेद रण में खास उत्सव होता है, जहां टेंट सिटी बनाई जाती है। यहां गुजरात की संस्कृति और स्वाद को करीब से अनुभव करने का मौका मिलता है। इसी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 'ऐसा ही एक उत्सव इन दिनों गुजरात के कच्छ के रण में चल रहा है। कच्छ रणोत्सव का यह आयोजन 23 नवंबर से शुरू हुआ है जो 20 फरवरी तक चलेगा। जिसमें यहां की लोक संस्कृति, लोक संगीत, नृत्य और हस्तशिल्प की विविधता दिखाई देती है। यहां के सफेद रंग की भव्यता देखना अपने आप में एक सुखद अनुभव है।'

रणोत्सव में शामिल होने की अपील की

पीएम मोदी ने कहा, 'रात के समय जब सफेद रण के ऊपर चांदनी फैलती है, वहां का दृश्य अपने आप में मंत्रमुग्ध कर देने वाला होता है। रण उत्सव का टेंट सिटी बहुत लोकप्रिय है। मुझे जानकारी मिली है कि पिछले एक महीने में अब तक 2 लाख से ज्यादा लोग रणोत्सव का हिस्सा बन चुके हैं और देश के कोने-कोने से आए हैं, विदेश से भी लोग आए हैं। आपको जब भी अवसर मिले, तो ऐसे उत्सवों में जरूर शामिल हों और भारत की विविधता का आनद उठाएं।'

यह भी पढ़ें: Mann ki Baat: ऑपरेशन सिंदूर से टीम इंडिया की जीत तक... 'मन की बात' में PM मोदी ने 2025 में देश की इन बड़ी उपलब्धियों का किया जिक्र 

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 28 December 2025 at 12:20 IST