अपडेटेड 17 March 2024 at 20:30 IST

लोकसभा चुनाव से पहले PM मोदी ने तैयार किया अगले 5 साल का प्लान, अपने मंत्रियों को दिया ये बड़ा आदेश

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव से पहले PM मोदी एक्शन में नजर आ रहे हैं। अगले 5 साल के लिए उन्होंने अपने कैबिनेट मंत्रियों को बड़ा आदेश दिया है।

PM Modi | Image: PTI

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव से पहले PM मोदी एक्शन में नजर आ रहे हैं। अगले 5 साल के लिए उन्होंने अपने कैबिनेट मंत्रियों को बड़ा आदेश दिया है।

सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि पीएम मोदी ने अपने मंत्रिमंडल के मंत्रियों से नई सरकार के लिए पहले 100 दिनों और अगले पांच वर्षों के लिए रोडमैप का मसौदा तैयार करने को कहा है। इसके अलावा पीएम ने मंत्रियों से 100 दिन और पांच साल के एजेंडे का कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए अपने विभागों के अधिकारियों, सचिवों से मिलने को भी कहा है।

'कांग्रेस पार्टी का बस एक लक्ष्य'

आंध्र प्रदेश की जनसभा को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा- 'NDA में हम सबको साथ लेकर चलते हैं, लेकिन दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी है जिसका एक ही एजेंडा है- गठबंधन के लोगों को Use and Throw करना। आज कांग्रेस को भले ही मजबूरी में इंडी अलायंस बनाना पड़ा हो, लेकिन इनकी सोच वही है।'

उन्होंने आगे कहा- 'कांग्रेस ने हमेशा आंध्र प्रदेश के गौरव का अपमान किया है। हमारी सरकार ने हमेशा आंध्र प्रदेश के गौरव का सम्मान किया है। एनडीए सरकार ने तेलुगु भूमि के पुत्र पी. वी. नरसिम्हा राव को भारत रत्न से सम्मानित किया। कांग्रेस ने उनका अपमान किया। पार्टी लाइन से ऊपर उठकर एनडीए और बीजेपी हमेशा देश के लिए समर्पित नेताओं का सम्मान करती है।'

PM मोदी ने कहा- 'हमारा एनडीए गठबंधन क्षेत्रीय आकांक्षाओं और राष्ट्रीय प्रगति के साथ आगे बढ़ रहा है। इस चुनाव में हमारे सहयोगी लगातार बढ़ रहे हैं. एनडीए की ताकत बढ़ रही है. चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण लंबे समय से आपके अधिकारों और आंध्र प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। एनडीए का लक्ष्य विकसित भारत के लिए विकसित आंध्र प्रदेश का निर्माण करना है।'

उन्होंने कहा- 'हमारी सरकार गरीबों की सेवा करती है। हमारी सरकार के पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आये हैं। आंध्र प्रदेश में, एनडीए सरकार ने पीएम आवास योजना के तहत लगभग 10 लाख घर दिए हैं। यहां पालनाडु में गरीबों के लिए करीब 5 हजार पक्के घर बनाए गए हैं। जल जीवन मिशन के तहत आंध्र प्रदेश में करीब एक करोड़ परिवारों को नल कनेक्शन मिल चुका है।'

ये भी पढ़ेंः गुजरात यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा को लेकर एक्शन में विदेश मंत्रालय, सख्त कार्रवाई का दिया आदेश

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 17 March 2024 at 17:24 IST