अपडेटेड 28 November 2025 at 15:04 IST

'सुरक्षा की ऐसी दीवार बनाना, दुश्मन भेद न सके, अगर दुस्साहस करे तो हमारा सुदर्शन चक्र उसे तबाह कर देगा'- PM मोदी की पाकिस्तान को दो टूक

पीएम मोदी ने पहलगाम हमले और सुदर्शन चक्र का जिक्र करते हुए कहा कि अगर दुश्मन दुस्साहस दिखाएगा तो हमारा सुदर्शन चक्र उसे तबाह कर देगा।

PM Modi | Image: ANI

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने कृष्ण गर्भगृह के सामने बने सुवर्ण तीर्थ मंडप का उद्घाटन किया। साथ ही पवित्र कनक कवच (सोने का आवरण) समर्पित किया। इसके बाद पीएम ने लक्ष कंठ गीता पारायण के दौरान 100,000 से ज्यादा लोगों के साथ मिलकर भगवत गीता का पाठ किया।

पीएम मोदी ने भारतीय संस्कृति में उडुपी के योगदान की खूब सराहना की। उन्होंने श्री कृष्ण मठ और लक्ष कंठ गीता पारायण प्रोग्राम में भगवदगीता के महत्व पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पहलगाम हमले और सुरदर्शन चक्र से जुड़ी अहम बातें बताईं।

‘मिशन सुदर्शन चक्र का उद्घोष…’

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, 'श्री कृष्ण ने युद्ध की भूमि पर गीता का संदेश दिया था और भगवत गीता हमें सिखाती है कि शांति और सत्य की स्थापना के लिए अत्याचारियों का अंत भी जरूरी है। हम लाल किले की प्राचीर से श्री कृष्ण की करुणा का संदेश देते हैं और उसी प्राचीर से हम मिशन सुदर्शन चक्र का भी उद्घोष करते हैं।'

PM मोदी का पाकिस्तान को कड़ा संदेश?

उन्होंने इशारों-इशारों में कड़ा संदेश देते हुए कहा, 'मिशन सुदर्शन चक्र का मतलब देश के प्रमुख स्थानों की, उद्योगिक और सार्वजनिक क्षेत्रों की सुरक्षा की ऐसी दीवार बनाना जिसे दुश्मन भेद न पाए। अगर दुश्मन दुस्साहस दिखाएगा तो हमारा सुदर्शन चक्र उसे तबाह कर देगा। देश ने ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई में हमारा संकल्प देखा है।'

पिछली सरकार पर भी साधा निशाना

प्रधानमंत्री ने आगे पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा, 'पहलगाम के आतंकी हमले में कई देशवासियों ने अपना जीवन गंवाया। इन पीड़ितों में कर्नाटक के भाई-बहन भी शामिल थे। पहले जब ऐसे आतंकी हमले होते थे, तो सरकारें हाथ पर हाथ धरकर बैठ जाती थी। लेकिन यह नया भारत है। यह न किसी के आगे झुकता है और न ही अपने नागरिकों की रक्षा के कर्तव्य से डिगता है। हम शांति स्थापित करना भी जानते हैं और शांति की रक्षा करना भी जानते हैं।'

यह भी पढ़ें: 'धर्म ध्वज पर जो उंगली उठाता है, उसकी उंगलियां काट देनी चाहिए...', अमरावती से नवनीत राणा ने किया ऐलान
 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 28 November 2025 at 15:04 IST