Delhi Dehradun Expressway: 'हम ऐसा विकसित भारत बना रहे हैं जहां प्रगति, प्रकृति और संस्कृति की त्रिवेणी हो', उत्तराखंड को सौगात देकर बोले PM मोदी
पीएम मोदी ने दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इस कॉरिडोर से दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा का समय 6 घंटे से घटकर लगभग 2.5 घंटे रह जाएगा। इसे कई फीचर्स के साथ डिजाइन किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली,यूपी और उत्तराखंड वालों का आज बड़ी सौगात दी। पीएम मोदी ने मंगलवार को 13,000 करोड़ रुपये की लागत से बने दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का औपचारिक उद्घाटन कर दिया। इस ऐतिहासिक परियोजना में एशिया का सबसे लंबा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर भी शामिल है। उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने देहरादून में रोड़ शो और जय मां डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद प्रधानमंत्री ने एक विशाल जनसभा को भी संबोधित किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इस कॉरिडोर से दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा का समय 6 घंटे से घटकर लगभग 2.5 घंटे रह जाएगा। इसे कई फीचर्स के साथ डिजाइन किया गया है, जिसका मकसद इंसान-जानवर के टकराव को काफी कम करना है। इस प्रोजेक्ट में 12 km लंबा वाइल्डलाइफ एलिवेटेड कॉरिडोर शामिल है, जो एशिया के सबसे लंबे कॉरिडोर में से एक है।
दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन
इस खास मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "यहां आने से पहले मुझे मां डाट काली के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। देहरादून शहर पर मां डाट काली की बहुत कृपा है। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के इतने बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने में माता डाट काली का आशीर्वाद बहुत बड़ी शक्ति रहा है। उत्तराखंड राज्य अपनी स्थापना के 26वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। आज दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के साथ इस प्रगति में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ी है… मुझे खुशी है कि डबल इंजन सरकार की नीतियां और उत्तराखंड के लोगों के परिश्रम से ये युवा राज्य विकास के नए आयाम जोड़ रहा है। ये प्रोजेक्ट भी राज्य के विकास को नई गति देगा।"
ये कोरिडोर पूरे क्षेत्र का कायाकल्प करेगा-PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "यह इकोनॉमिक कॉरिडोर प्रगति के नए द्वार हैं, गेटवे हैं, डोर हैं। इनसे उम्मीदों की डोर भी जुड़ी हुई है। यह इकोनॉमिक कॉरिडोर सड़क के अलावा नए-नए व्यापार और कारोबार का मार्ग बनाते हैं, गोदामों और फैक्ट्रियों के लिए आधार तैयार करते हैं। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर से भी इस पूरे क्षेत्र का कायाकल्प होने जा रहा है।"
संविधान की भावना से देश में काम हो रहा है-PM मोदी
PM मोदी ने कहा, "आज बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती भी है। मैं देशवासियों की ओर से बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। बीते दशक में हमारी सरकार ने जो नीतियां बनाईं, जो निर्णय लिए, वे संविधान की गरिमा को पुनः स्थापित करने वाले रहे। अनुच्छेद 370 हटने के बाद आज पूरे देश में भारत का संविधान लागू है। दर्जनों जिलों में माओवाद-नक्सलवाद खत्म हुआ है, वहां भी अब संविधान की भावना से काम हो रहा है। देश में समान नागरिक संहिता लागू हो, यह हमारे संविधान की अपेक्षा है।
उत्तराखंड ने इस भावना को आगे बढ़ाकर इस देश को राह दिखाई है। बाबा साहब का जीवन गरीबों को, वंचितों को, शोषितों को न्यायपूर्ण व्यवस्था देने के लिए समर्पित रहा। हमारी सरकार आज उसी भावना के साथ हर गरीब, हर वंचित को सच्चा सामाजिक न्याय देने में जुटी है, और सामाजिक न्याय का एक बहुत बड़ा माध्यम देश का संतुलित विकास है, सबको सुविधा और सबकी समृद्धि है। इसलिए बाबा साहब आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिकरण की भरपूर वकालत करते थे।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 14 April 2026 at 15:19 IST