कैबिनेट की आखिरी बैठक और विदाई... कार की ओर जाते नीतीश कुमार, पीछे NDA नेताओं की फौज, अशोक चौधरी की भर आईं आंखें; भावुक हुए सम्राट चौधरी, VIDEO

बिहार में नीतीश युग के अंत के साथ ही नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान थोड़ी देर में होगा। इस बीच सचिवालय से नीतीश कुमार के विदाई का वीडियो सामने आया है। जिसमें कई मंत्री फूट-फूटकर रोते नजर आए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

बिहार की तकदीर में आज कुछ नया और ऐतिहासिक लिखा जाएगा। राजधानी पटना की सड़कों पर एक अलग ही सियासी हलचल देखने को मिल रहा है। 20 साल तक बिहार की सत्ता पर राज करने के बाद आज नीतीश युग का अंत होना वाला है। कुछ ही देर में नीतीश कुमार अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप देंगे। इससे पहले उन्होंने आखिरी कैबिनेट की बैठक ली। बैठक के दौरान नीतीश ने जैसे ही कहा, 'अब मैं जा रहा हूं, आप लोग संभालिए बिहार को',ये लाइन सुनते ही वहां मौजदू सभी की आंखे भर आई। नीतीश की विदाई एक वीडियो सामने आया है,जिसमें JDU से लेकर BJP तक के मंत्री भावुक नजर आ रहे हैं।

नीतीश युग के अंत के साथ ही नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा। नई सरकार का काउंटडाउन शुरू हो गया है। पटना में नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक खत्म हो गई। थोड़ी देर बाद नीतीश कुमार राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। अब नीतीश के आखिरी कैबिनेट की बैठक का वीडियो सामने आया है। इस बैठक मेंकरीब 20 मिनट तक नीतीश ने मंत्रियों से अपनी बात की। बैठक में कई मंत्री भावुक हो गए। मंत्रियों को भावुक देख नीतीश भी इमोशनल नजर आए।

फूट-फूट कर रोने लगे अशोक चौधरी

बैठक खत्म होने के बाद नीतीश कुमार सचिवालय के एक-एक रूम को जाकर देखा। सचिवालय से बाहर नीतीश को विदाई देने पूरा मंत्रिमंडल आया। इस दौरान रामकृपाल यादव,अशोक चौधरी, सुनील सिंह और मदन सहनी रो पड़े। यहां तक डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी आंसू छुपा नहीं पाए। नीतीश भी सबसे मिलने के दौरान भावुक हो गए। इस दौरान उन्होंने मंत्रियों से कहा, मैं भले ही दिल्ली जा रहा हूं, लेकिन मेरी नजरें आप लोगों पर रहेगी।

सीएम की रेस में सम्राट चौधरी सबसे आगे

इधर नए मुख्यमंत्री की दौड़ में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और वर्तमान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। इसके संकेत भी मिलने लगे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव दीपक कुमार उनसे मुलाकात करने पहुंचे। सम्राट चौधरी के आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Advertisement

कब होगा नए सीएम का शपथ ग्रहण

नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के तुरंत बाद बीजेपी विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम का फैसला लिया जाएगा। इसके बाद शाम करीब 4 बजे एनडीए के विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें सम्राट चौधरी के नाम का आधिकारिक ऐलान हो सकता है। 15 अप्रैल को बिहार के नए सीएम का शपथ ग्रहण पटना के लोकभवन हो सकता है। 

यह भी पढ़ें: बिहार की राजनीति से जुड़ी सबसे बड़ी खबर,कौन होगा अगला CM, हो गया कंफर्म!

 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड