लाल किले से दिए कांग्रेसी प्रधानमंत्रियों के भाषण का सिर्फ अध्ययन कर लो, पता चल जाएगा कि उनके पास ना सोच थी ना विजन- PM मोदी

राज्यसभा में अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, कांग्रेसी प्रधानमंत्रियों के पास ना सोच थी ना विजन।

राज्यसभा में पीएम मोदी | Image: ANI

राज्यसभा में अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि विकसित भारत की यात्रा में पिछले साल देश के तेजी से विकास के साल रहे हैं। मगर आज जो विपक्ष सवाल पूछ रही है, उनके पास अपने कार्यकाल के दौरान ना सोच थी ना विजन। लाल किले से दिए कांग्रेसी प्रधानमंत्रियों के भाषण का सिर्फ अध्ययन कर लो तो पता चल जाएगा देश से किए किन वादों को उन्होंने पूरा किया।

राज्यसभा में पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान कहा, "हमारी एनर्जी का एक बड़ा हिस्सा पिछली गलतियों को सुधारने में खर्च हो रहा है। उस दौर में दुनिया के मन में जो भारत के लिए इमेज बनी थी, उसे मिटाने में बहुत मेहनत लगती है। उन्होंने चीजों को इतनी खराब हालत में छोड़ दिया था। इसीलिए हमने भविष्य के लिए तैयार नीतियों पर जोर दिया है।"

राज्यसभा में कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी

आज देश पॉलिसी और स्ट्रैटेजी के आधार पर चलाया जा रहा है। भारत पर दुनिया का भरोसा बढ़ रहा है। 'रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म' के मंत्र पर चलते हुए हम आगे बढ़े हैं, और आज सच्चाई यह है कि देश रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार हो गया है।

कांग्रेस के पास न सोच है ना विजन- पीएम मोदी

अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा, आज मेरा देश पूरा सामर्थ्य दिखा रहा है। यह तब होता है जब आपके पास आर्थिक सामर्थ्य हो, आपके नागरिकों में देश के प्रति ऊर्जा हो, और खासकर मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक मजबूत इको-सिस्टम हो, तभी विश्व आपके साथ डील करने के लिए आगे आता है। वोटबैंक की राजनीति में डूबे हुए लोगों ने कभी भी देश के ऐसे अनेक पहलुओं को मजबूती देना प्राथमिकता नहीं समझा। जहां तक कांग्रेस पार्टी का सवाल है, मैं साफ-साफ कहना चाहता हूं कि न तो उनके पास कोई सोच थी, न कोई विजन और न ही कोई इच्छाशक्ति थी।

विकसित भारत बनाने की दिशा में देश आगे

राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा, "21वीं सदी का पहला क्वार्टर पूरा हो गया है। लेकिन यह दूसरा क्वार्टर निर्णायक है, ठीक वैसे ही जैसे पिछली सदी में भारत की आज़ादी की लड़ाई का दूसरा क्वार्टर था। मैं साफ देख सकता हूं कि विकसित भारत बनाने की दिशा में, यह दूसरा क्वार्टर भी उतना ही काबिल होने वाला है।"

यह भी पढ़ें:  देश तेज गति से आगे बढ़ रहा, ना हमें रुकना है ना पीछे मुड़कर देखना है, लक्ष्य को प्राप्त करके ही हमें सांस लेना है- PM मोदी

 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 5 February 2026 at 17:33 IST