अपडेटेड 4 March 2024 at 10:12 IST
Women's Day: वुमन डे पर महिलाओं को कराना है स्पेशल फील? गिफ्ट करें ये चीजें, देखते ही हो जाएंगी खुश
International Women’s Day 2024: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आप महिलाओं को कुछ गिफ्ट्स देकर उन्हें स्पेशल महसूस करवा सकते हैं।
International Women's Day: हर साल 8 मार्च के दिन 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' (International Women's Day) मनाया जाता है। यह दिन खासतौर पर महिलाओं और उनसे जुड़े मुद्दों को समर्पित किया गया है। आज महिलाएं घर ही नहीं बल्कि बाहर जाकर दफ्तर का कामकाज भी संभालती हैं।
खास बात ये है कि इतना काम करने के बावजूद भी वह अपने कोई वक्त नहीं निकाल पाती हैं। ऐसे में इस महिला दिवस के मौके पर आप अपने घर-परिवार या दफ्तर की महिलाओं को कुछ खास गिप्ठ देकर उन्हें स्पेशल महसूस करा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आप महिलाओं को गिफ्ट में क्या-क्या चीजें दे सकते हैं।
महिला दिवस पर महिलाओं को दें ये गिफ्ट्स
रिस्ट वॉच
अगर आप महिला दिवस के मौके पर अपनी मां, पत्नी, बहन, दोस्त या किसी अन्य महिला को गिफ्ट देकर उन्हें स्पेशल फील कराना चाहते हैं तो आप उन्हें रिस्ट वॉच दे सकते हैं। रिस्ट वॉच उनके हाथ में बेहद खूबसूरत दिखेगी। ये गिफ्ट आपको आसानी से मार्केट में बेहद बजट की कीमत पर मिल जाएगा।
फिटनेस बैंड
महिला दिवस के मौके पर आप अपने आप-पास की खास महिलाओं को स्पेशल महसूस करवाने के लिए फिटनेस बैंड भी गिफ्ट कर सकते हैं। ये फिटनेस बैंड स्मार्ड वॉच की तरह काम करेगा, जो आपकी दिनभर की सभी एक्टिविटी को ट्रैक करने का काम करेगा। ये आसानी से आपको 1 हजार से 2000 तक की कीमत पर मिल जाएगा।
ज्वेलरी
महिलाओं को ज्वेलरी काफी पसंद होती है। ऐसे में इस महिला दिवस के मौके पर आप उन्हें उनकी मनपसंद गोल्ड, सिल्वर या कस्टमाइज्ड ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते हैं। आप चाहे तो उन्हें कोई ब्रेसलेट, रिंग, इयररिंग्स, लॉकेट इत्यादि जैसी ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते हैं।
हैंडबैग
आप अपनी महिला मित्र, बहन या पत्नी आदि को महिला दिवस के मौके पर स्टाइलिश हैंडबैग भी गिफ्ट कर सकते हैं। ये उनके लिए बड़े काम की चीज साबित होगी। साथ ही ये आपको आसान कीमत पर भी मिल जाएगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 4 March 2024 at 09:26 IST