अपडेटेड 20 December 2025 at 21:31 IST

सर्दी में क्यों हो जाते हैं आलसी? लेजीनेस दूर करने के लिए फॉलो करें ये 9 टिप्स; दूर हो जाएगी सारी थकान

सर्दियों में सुस्ती और आलस से बचने के लिए ये 9 टिप्स आप फॉलो कर सकते हैं। क्योंकि मौसम बदलने से कई बार हमें दिनभर थकान महसूस होती है और काम में मन नहीं लगता और मूड भी उदास होने लगता है। ऐसे में आपको खुद को फिट रखना जरूरी है।

सर्दियों में क्यों बढ़ती है सुस्ती, विंटर लेजीनेस दूर करने के 10 टिप्स | Image: AI

Winter Fitness Tips: सर्दियों में बहुत से लोग शरीर में सुस्ती और आलस की शिकायत करते हैं। उनका सुबह बिस्तर छोड़ने का मन नहीं करता, दिनभर थकान रहती है, काम में मन नहीं लगता और मूड भी थोड़ा डाउन फील होता है। क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? यह सिर्फ मौसम का असर नहीं, बल्कि हमारे शरीर का एक बुनियादी बायोलॉजिकल रिस्पॉन्स है, जो ठंडे मौसम, कम धूप और हॉर्मोनल चेंजेस से प्रभावित होती है।

सूरज की रोशनी कम मिलने से सर्कैडियन रिदम (इंटरनल क्लॉक, जो हमारे सोने-जागने को कंट्रोल करता है) बाधित होती है। कम रोशनी से मेलाटोनिन (नींद का हॉर्मोन) लेवल भी बढ़ जाता है, जिससे दिन के वक्त अलर्टनेस कम हो जाती है।

सर्दियों में एक्टिव रहने के टिप्स

1. एक्सरसाइज: सर्दियों में ठंड के कारण बाहर एक्सरसाइज करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कुछ इनडोर एक्सरसाइज शरीर को गर्म, एनर्जेटिक और एक्टिव रखने में बहुत मदद करती हैं। आप पुशअप्स, सिटअप्स, उठक-बैठक, योग और डांस जैसी एक्सरसाइज कर सकते हैं।

2. डाइट प्लान: अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल करें जो शरीर को एनर्जी, गर्माहट और इम्यूनिटी बढ़ाने वाले पोषक तत्व दें। आप अंडा, बीटरूट, ओट्स, नट्स, शकरकंद, गाजर और हरी सब्जियां खा सकते हैं।

3. मॉर्निंग रूटीन: सुबह सूरज की रोशनी में कुछ समय बिताएं। इससे आपके शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक को सही रखने में मदद मिलेगी।

4. स्लीप पैटर्न: अपनी नींद का पैटर्न सही रखें। रात को 7-8 घंटे की नींद लें और दिन में झपकी न लें।

5. हाइड्रेशन: पर्याप्त मात्रा में पानी पीना न भूलें। इससे आपके शरीर को एनर्जी मिलेगी और सुस्ती दूर होगी।

6. मेडिटेशन और योग: मेडिटेशन और योग से अपने मन और शरीर को शांत रखें। इससे आपके मूड में सुधार होगा और आप ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करेंगे।

7. सोशल एक्टिविटी: अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं। सोशल एक्टिविटी से आपके मूड में सुधार होगा और आप ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करेंगे।

8. विटामिन D सप्लीमेंट: अगर आपके शरीर में विटामिन D की कमी हो गई है तो डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट लें।

9. प्रोटीन और फाइबर वाला खाना: अपने भोजन में प्रोटीन और फाइबर युक्त चीजें शामिल करें। इससे आपके शरीर को एनर्जी मिलेगी और सुस्ती दूर होगी।

क्या सर्दियों में नींद का पैटर्न बदलना नॉर्मल है?

सुबह सूरज देर से निकलने से शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक देर से एक्टिव होती है। इसी कारण लोग देर तक सोना, जल्दी थक जाना या दिन में झपकी लेने जैसी दिक्कतें महसूस करते हैं। हालांकि अगर नींद रोज 10-12 घंटे हो जाए और फिर भी थकान बनी रहे तो यह किसी कमी (जैसे विटामिन D, B12) का संकेत हो सकता है।

अगर सर्दियों में सुस्ती या थकान नॉर्मल से ज्यादा बढ़ जाए तो डॉक्टर की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। कुछ स्थितियों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, जैसे- बिना किसी कारण के लगातार 2-3 हफ्तों से थकान महसूस होना, हमेशा मूड बहुत लो रहना, चिड़चिड़ापन या उदासी, नींद ज्यादा आना या बिल्कुल न आना, लगातार सिरदर्द, शरीर में दर्द, कमजोरी या चक्कर आना, सीजनल इफेक्टिव डिसऑर्डर के लक्षण दिखना। अगर ऐसा कुछ महसूस होता है तो डॉक्टर से जरूर मिले, सिर्फ कुछ टेस्ट करवाने से आपको पता चल जाएगी कि शरीर में क्या कमी है। फिर बस उसी की दवाई लेकर आप बहुत जल्द ठीक हो सकते हैं।  

यह भी पढ़ें: 'मोदी कांग्रेस की एक-एक गलतियों को सुधार रहा है..'- PM मोदी

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 20 December 2025 at 21:31 IST