अपडेटेड 22 December 2025 at 20:22 IST

Bajra Roti Tips: सुबह या शाम... कब खानी चाहिए बाजरे की रोटी? जान लें फायदें

Bajra Roti Tips: क्या आप जानते हैं सर्दियों में आपके लिए बाजरे की रोटी कितनी फायदेमंद हो सकती है? अब ऐसे में बाजरे की रोटी सुबह या शाम कब खाने से अधिक फायदे मिल सकते हैं? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Bajra Roti Tips | Image: Freepik

Bajra Roti Tips: सर्दी के मौसम में अक्सर घरों में गरमा-गरम बाजरे की रोटी और सरसों का साग या गुड़ की खुशबू महकने लगती है। लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि बाजरे की रोटी कब खानी चाहिए और इसके क्या फायदे हैं? आइए हम आपको इस लेख में बाजरे की रोटी खाने के फायदे के बारे में बताएंगे। साथ ही इसे कब खाने से अधिक फायदे हो सकते हैं, इसके बारे में भी जानेंगे।

सुबह या शाम कब खाएं बाजरे की रोटी 

आयुर्वेद के अनुसार, बाजरे की रोटी का सेवन सुबह के नाश्ते या दोपहर के लंच में करना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। 
बाजरा एक कॉम्प्लेक्स कार्ब है और इसमें फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसे पचाने में शरीर को समय लगता है। अगर आप इसे दिन के समय खाते हैं, तो यह आपको दिनभर एनर्जेटिक बनाने में मदद करता है। 
रात के समय हमारा मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। चूंकि बाजरा भारी होता है, इसलिए रात को इसे खाने से कुछ लोगों को पेट फूलने या भारीपन की समस्या हो सकती है। अगर आप रात में इसे खाना चाहते हैं, तो सोने से कम से कम 3 घंटे पहले खाएं।

ये भी पढ़ें - Winter Joint Pain: सर्दियों में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, वरना बढ़ सकता है जोड़ो का दर्द

बाजरे की रोटी खाने के फायदे क्या हैं? 

  • बाजरा केवल एक अनाज नहीं, बल्कि एक 'सुपरफूड' है। इसके नियमित सेवन से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं। बाजरे में मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती, जिससे वजन नियंत्रित करने में काफी मदद मिलती है। 
  • इसमें मैग्नीशियम और पोटेशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो बल्ड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर दिल की बीमारियों के खतरे को घटाता है।
  • बाजरे में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को सही रखता है।
  • बाजरे का 'ग्लाइसेमिक इंडेक्स' कम होता है, जिसका मतलब है कि यह ब्लड शुगर लेवल को अचानक नहीं बढ़ने देता है। इसलिए डायबिटीज मरीज इसे आराम से खा सकते हैं। 
  • बाजरे में कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए बाजरे की रोटी का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। 
     

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 22 December 2025 at 20:22 IST