Winter Joint Pain: सर्दियों में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, वरना बढ़ सकता है जोड़ों का दर्द

Winter Joint Pain: सर्दियों में अक्सर जोडों के दर्द कि शिकायत बढ़ जाती है। इसलिए रोजाना की डाइट का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। अब ऐसे में जोड़ों को दर्द के कम करने के लिए ठंड के मौसम में किन चीजों को खाने से बचना चाहिए? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Winter Joint Pain
Winter Joint Pain | Image: Freepik

Winter Joint Pain: सर्दियो के मौसम में अक्सर शरीर में दर्द की शिकायत रहती है। खासकर उन लोगों के लिए जो जोड़ों के दर्द या गठिया से परेशान हैं। जैसे-जैसे सर्दियां बढ़ने लग जाती है, तैसे ही जोड़ों की मांसपेशियों में खिंचाव और नसों में सूजन बढ़ जाती है, जिससे उठना-बैठना भी दूभर हो जाता है।लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके जोड़ों के दर्द का कारण सिर्फ ठंड नहीं, बल्कि आपकी डाइट भी हो सकती है? 

आयुर्वेद और एलोपेथी में दोनों में इसके बारे में विस्तार से बताया गया है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि सर्दियों में क्या खाने से परहेज करने से जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है।

सर्दियों में ज्यादा चीनी या मिठाई खाने से बचें 

सर्दियों में गाजर का हलवा और गरम-गरम गुलाब जामुन किसे पसंद नहीं होते हैं? लेकिन ज्यादा चीनी का सेवन करने से साइटोकिन्स नाम का प्रोटीन रिलीज होता है और इससे सूजन बढ़ता है। अगर आपको जोड़ों में दर्द है, तो सफेद चीनी और मीठी चीजों से दूरी बना लें।

सर्दियों में प्रोसेस्ड फूड और जंक फूड खाने से बचें

सर्दियों में दुकानों पर अक्सर डिब्बा बंद वाला खाना मिलता है। जिसे प्रोसेस्ड फूड कहते हैं। ये न केवल वजन बढ़ाते हैं, बल्कि जोड़ों की सूजन को भी ट्रिगर करते हैं। वहीं अगर आप जंक फूड खाते हैं तो इसमें रिफाइंड ऑयल का इस्तेमाल ज्यादा होता है, जो जोड़ों के दर्द को बढ़ा सकता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें - MahaLakshmi Rajyog 2026: नए साल में इन 4 राशियों का चमक जाएगा किस्मत का सितारा, महालक्ष्मी राजयोग दिलाएगा मान-सम्मान

सर्दियों में डेयरी वाली चीजें ज्यादा न खाएं

वैसे तो दूध में ज्यादा कैल्शियम होता है, लेकिन डेयरी वाली चीजें ज्यादा खाने से बचें। इससे जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है और घूटनों में जकड़न बढ़ सकती है।

Advertisement

सर्दियों में ज्यादा नमक खाने से बचें

अगर आप सर्दियों में ज्यादा नमक या फिर अचार खाते हैं तो इससे जोड़ों में सूजन आ सकता है और आपके जोड़ों का दर्द भी बढ़ सकता है।

Published By :
Sujeet Kumar
पब्लिश्ड