अपडेटेड 15 November 2024 at 13:30 IST

अगर दिखें ऐसे संकेत तो तुरंत बदल लें अपनी ब्रा, सेहत के लिए जरूरी

What is the expiry date of bras? लंबे समय तक पुरानी ब्रा पहनने से सेहत को क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं, जनते हैं इसके बारे में...

एक ही ब्रा पहनने के नुकसान | Image: Hina Khan Breast Cancer

ब्रा न केवल आपकी ब्रेस्ट को शेप दे सकती है बल्कि सेहत को भी सही रखने में मददगार साबित हो सकती है। लेकिन अक्सर महिलाएं ब्रा को बदलना भूल जाती हैं और वे कई सालों तक एक ही ब्रा पहनती हैं। लेकिन ये सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। बता दें कि महिलाओं को पता होना चाहिए कि कब तक एक ब्रा को पहनना चाहिए और कब उसे फेंक देना चाहिए।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप ब्रा कब तक पहनें और कब उतारें। साथ ही पुरानी ब्रा को लंबे समय तक पहनने के नुकसान के बारे में भी जानेंगे। पढ़ते हैं आगे...

लंबे समय तक पुरानी ब्रा पहनने के नुकसान

  • यदि लंबे समय तक पुरानी ब्रा पहनी जाए तो इसके कारण त्वचा से संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि पुरानी ब्रा ब्रेस्ट की त्वचा पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है।
  • लंबे समय तक एक ही ब्रा पहनने के कारण अक्सर महिलाओं को बैक्टीरियल इन्फेक्शन की समस्या भी हो सकती है। पुरानी ब्रा सही से साफ नहीं होती, जिससे पसीना और बॉडी ऑयल दोनों जमा हो जाते हैं। इससे बैक्टीरिया पनपना शुरू हो जाते हैं और त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
  • पुरानी ब्रा पहनने से महिलाओं को ब्लड सर्कुलेशन में दिक्कत भी आ सकती है। बता दें कि ज्यादा टाइट ब्रा पहनने से ब्लड सर्कुलेशन में रुकावट आ सकती है। साथ ही ये कंधे और पीठ दर्द का भी कारण बन सकता है।
  • बता दें कि पुरानी ब्रा पहनने से महिलाओं की त्वचा में जलन की समस्या हो सकती है। ऐसा तब होता है जब ब्रा ठीक से फिट नहीं होती या इससे एलर्जी हो सकती है। ऐसे में महिलाओं को 8 से 9 महीने में या जब ब्रा ढ़ीली पड़ जाए तब ब्रा बदल लेनी चाहिए।

ये भी पढ़ें - बच्चों की हाइट बढ़ाने का बेहतरीन नुस्खा, वक्त रहते जान लें

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 15 November 2024 at 13:30 IST