अपडेटेड 21 November 2025 at 11:08 IST

'Washroom', 'Restroom' & 'Bathroom' के बीच का ये अंतर, जिसे 99% लोग करते हैं नजरअंदाज; जान‍ लिया तो सब कहेंगे 'वाह'

अक्सर हम वॉशरूम, रेस्टरूम और बाथरूम शब्दों का इस्तेमाल एक ही चीज के लिए कर देते हैं, जैसे सब का मतलब 'टॉयलेट' और 'शौचालय' ही हो। इनमें कुछ जरूरी फ़र्क़ हैं जिन्हें जानना बेहद जरूरी है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

'Washroom', 'Restroom' & 'Bathroom' | Image: Freepik

हर घर में, हर ऑफिस में, और हर ऑफिशियल जगह पर हमें तीन चीजें जरूर मिलती हैं,टॉयलेट , वॉशरूम ,और बाथरूम । इनके बिना हमारी जिंदगी की कल्पना करना भी मुश्किल है, क्योंकि हम इन्हें हर दिन इस्तेमाल करते हैं। 

आप किसी होटल में जाएं, शॉपिंग मॉल में, ऑफिस में, या किसी पब्लिक प्लेस पर जाएं। ये हर जगह मिलती हैं। कई जगह  कई जगह तो ये इतने सुंदर, साफ-सुथरे और बड़े होते हैं कि देखकर लगता है जैसे ये आपके घर से भी ज्यादा 
अच्छे हैं। वहीं हम इन तीनों शब्दों का इस्तेमाल अक्सर एक ही चीज के लिए कर देते हैं, जैसे सब एक ही हों। 

लेकिन क्या आप जानते हैं कि असल में ये तीनों अलग-अलग चीजें हैं? इनका इस्तेमाल करने का मकसद भी अलग होता है और इनमें मिलने वाली सुविधाएं भी अलग हो सकती हैं। आइए इस लेख में विस्तार से 'Washroom', 'Restroom' & 'Bathroom' के अंतर के बारे में जानते हैं।

'Washroom', 'Restroom' & 'Bathroom' के बीच जान लें अंतर

Bathroom के बारे में जानें 

हर घर में एक जगह होती है जिसे हम बाथरूम कहते हैं। यह वह  जगह है जहां हम नहाते हैं और खुद को साफ करते हैं। बाथरूम में आपको नहाने से जुड़ी चीजें मिलती हैं, जैसे कि शावर , बाथटब, बाल्टी, मग, साबुन और कपड़े धोने की जगह। साथ ही, हाथ-मुंह धोने के लिए वॉश बेसिन भी यहीं लगा होता है।
बाथरूम को अक्सर घर के मुख्य कमरों, जैसे लिविंग रूम या बेडरूम के साथ जोड़ा जाता है, ताकि इस्तेमाल करने में सुविधा हो। इसे परिवार के सभी सदस्य इस्तेमाल कर सकते हैं। ये रोजमर्रा के लिए बेहद जरूरी होता है।

Washroom के बारे में जानें 

वॉशरूम मुख्य रूप से पेशाब और शौच करने के लिए बनाया जाता है। इसमें शावर और बाथटब नहीं होते हैं। इसमें केवल टॉयलेट, वॉश बेसिन, मिरर और  कपड़े बदलने के लिए थोड़ी-सी जगह होती है। आपको वॉशरूम स्कूल, कॉलेज, ऑफिस, मॉल्स, हॉस्पिटल्स, सिनेमा हॉल आदि में बने होते हैं। बाहर, वॉशरूम आमतौर पर पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग बने होते हैं।

ये भी पढ़ें - Benefits of Drinking Water: सुबह खाली पेट बासी मुंह किस बर्तन से पीना चाहिए पानी? फायदे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Restroom के बारे में जानें 

कई लोग रेस्टरूम का नाम सुनकर ये सोचते हैं कि आराम करने की जगह होती है। लेकिन ऐसा पनहीं है। रेस्टरूम का नाम अमेरिका से आया है। अब भारत में भी इसका इस्तेमाल होने लगा है। रेस्टरूम का इस्तेमाल विशेष रूप से पब्लिक शौचालयों के लिए किया जाता है। चाहे वह किसी बड़े मॉल का शौचालय हो, किसी सिनेमाघर का, एयरपोर्ट, ऑफिस या किसी रेस्टोरेंट का हो। इसे रेस्टरूम ही कहा जाता है। 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 21 November 2025 at 11:08 IST