अपडेटेड 26 August 2024 at 14:38 IST
क्या जन्माष्टमी के व्रत में चाय पी सकते हैं? जानें फास्ट में क्या खाएं...
When can I break my fast today for Janmashtami? जन्माष्टमी के व्रत में हम क्या खा सकते हैं? क्या जन्माष्टमी के व्रत में चाय पी सकते हैं? जानें सावलों के जवाब..
When can I break my fast today for Janmashtami? यदि आपने कृष्ण जन्मोत्सव पर भगवान कृष्ण के लिए व्रत रखा है तो बता दें कि आप अपना व्रत यहां दी गई चीजों से खोल सकते हैं। अक्सर लोग व्रत रखने के बाद यह सोचते हैं कि वह दिन भर क्या खाएं, जिससे शरीर में एनर्जी बनी रहे। यदि आप भी यही सोच रहे हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां दी गए चीजें आपके बेहद काम आ सकती है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि जन्माष्टमी के दौरान किन चीजों का सेवन करें और किन चीजों के सेवन से अपने व्रत को खोलें।
जन्माष्टमी के व्रत में हम क्या खा सकते हैं?
- आप ताजे फल व्रत के दौरान खा सकते हैं। ताजे फल ना केवल शरीर को हाइड्रेट रख सकते हैं बल्कि कब्ज को भी दूर कर सकते हैं। ताजे फलों के रूप में आप केला, सेब, अंगूर, आम आदि को खा सकते हैं।
- आप व्रत के दौरान मखाने का भी सेवन कर सकते हैं। मखाने के सेवन से न केवल शरीर की कमजोरी दूर हो सकती है बल्कि लंबे समय तक आपका पेट भरा हुआ भी महसूस हो सकता है।
- आप अपनी डाइट में दूध और दही दोनों को जोड़ सकते हैं। दूध के सेवन से शरीर की कमजोरी को दूर किया जा सकता है वहीं दही के सेवन से शरीर को हाइड्रेट रखा जा सकता है।
क्या जन्माष्टमी के व्रत में चाय पी सकते हैं?
अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि वह व्रत में चाय पी सकते हैं या नहीं। बता दें कि जन्माष्टमी के व्रत में चाय पीने से बचना चाहिए। इसके सेवन से न केवल पेट में गैस की समस्या हो सकती है बल्कि खाली पेट चाय पीने से अपच, एसिडिटी की समस्या आदि का भी सामना करना पड़ सकता है। व्यक्ति खाली पेट कॉफी का सेवन भी न करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 26 August 2024 at 14:37 IST