अपडेटेड 19 December 2025 at 14:13 IST

Makai Chilla Recipe: 5 मिनट में बन जाएगा मकई का चीला, खाने में स्वाद और सेहत का भी रखेगा ख्याल, नोट कर लें झटपट रेसिपी

Makai Chilla Recipe: मकई के आटे से बना चिल्ला ना सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि वजन घटाने, पाचन सुधारने और एनर्जी बढ़ाने में भी मददगार है। जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी और इसके सेहत से जुड़े फायदे।

मकई का चीला बनाने की विधि | Image: AI/Freepik

Healthy Breakfst Recipe In Hindi: अगर सुबह के नाश्ते या हल्की भूख के लिए कुछ झटपट, टेस्टी और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो मकई का चीला एक परफेक्ट ऑप्शन है। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और यह शरीर को ऊर्जा भी देता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को इसका स्वाद पसंद आता है। तो चलिए जानते हैं मकई का चीला बनाने की आसान रेसिपी।

मकई का चीला बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप मकई के दाने 
  • 2 टेबलस्पून बेसन
  • 1 छोटी प्याज बारीक कटी हुई 
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी
  • थोड़ा हरा धनिया बारीक कटा
  • नमक स्वादानुसार
  • आधा छोटा चम्मच अजवाइन
  • 1-2 टेबलस्पून पानी 
  • तेल या घी सेंकने के लिए

मकई का चीला बनाने की विधि

  • सबसे पहले मिक्सर में मकई के दानों को दरदरा पीस लें।
  • अब इसमें बेसन, प्याज, हरी मिर्च, धनिया, अजवाइन और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • जरूरत हो तो थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा सा बैटर तैयार करें।
  • तवा गर्म करें और हल्का सा तेल लगाएं।
  • अब तवे पर एक चम्मच बैटर डालें और गोल आकार में फैलाएं।
  • मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेक लें।
  • इसी तरह बाकी चीलें भी तैयार कर लें।

मकई का चीला खाने के फायदे

  • मकई फाइबर से भरपूर होती है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है। 
  • यह पाचन को बेहतर बनाती है। 
  • वजन कंट्रोल करने में मदद करती है। 
  • शरीर को तुरंत एनर्जी देती है। 
  • बच्चों के टिफिन के लिए भी अच्छा ऑप्शन है।
  • मकई का चीला हरी चटनी, टमाटर सॉस या दही के साथ बहुत स्वादिष्ट लगता है। चाहें तो ऊपर से थोड़ा मक्खन भी लगा सकते हैं।

5 मिनट में बनने वाला मकई का चीला स्वाद और सेहत दोनों का ख्याल रखता है। अगली बार कुछ हल्का और हेल्दी खाने का मन हो, तो इस आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करें।

यह जरूर पढ़ें:  Jowar Roti Benefits: दिनभर नहीं लगेगी बार-बार भूख, बस एक बार खा लें ज्वार और प्याज की बनी ये रोटी; जानें रेसिपी और इसके फायदे

 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 19 December 2025 at 14:13 IST