घर में नहीं है AC, तो गर्मी से कैसे पाए राहत? हीट वेव से छुटकारा दिलाएंगे ये देसी जुगाड़
गर्मी की लहर और ज्यादा नमी शरीर के लिए बहुत खतरनाक हो सकती है। इससे बचने के लिए पंखा, ठंडा पानी, गीले कपड़े और कूलिंग सेंटर का इस्तेमाल करें। घर में बच्चे और बुजुर्गों पर खास ध्यान दें। सावधानी से गर्मी का सामना आसानी से किया जा सकता है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read
गर्मी बहुत खतरनाक हो सकती है, खासकर जब नमी (Humidity) ज्यादा हो। बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग इससे ज्यादा प्रभावित होते हैं। लेकिन कुछ आसान उपायों से आप खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।
आपके लिए ये भी जानना जरूरी है कि गर्मी कब खतरनाक बन जाती है? आपको बीमार करने में सिर्फ तापमान ही नहीं, ह्यूमिडिटी भी मायने रखती है। अगर तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस और 45% ह्यूमिडिटी हो तो लंबे समय तक बाहर रहना जोखिम भरा हो सकता है।
रात में भी अगर तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहे तो शरीर को आराम नहीं मिलता और अगले दिन थकान बढ़ जाती है। बीमार होने के बचने के लिए शरीर को आराम देना बहुत जरूरी है। ऐसी में अगर आपके घर एयर कंडीशनिंग (AC) नहीं है, आपको क्या करना चाहिए?
ठंडा रहने के आसान तरीके
लू में बिना एसी के ठंडे रहने के लिए धूप को सीधे कमरे में आने से रोकें। दिन में धूप आने से पहले ही खिड़कियां बंद करदें। अगर आपके लिए पूरे घर को ठंडा रखना संभव नहीं है, तो एक कमरे में पंखा, ठंडा पानी और हल्के गीले कपड़े रखकर सोएं। शरीर को रात में आराम मिलेगा और शरीर को रिकवर करने का मौका मिलेगा।
इसके अलावा पब्लिक कूलिंग स्पेस का इस्तेमाल भी बेहतर रहेगा। शॉपिंग मॉल, लाइब्रेरी, मूवी थिएटर या कम्युनिटी कूलिंग सेंटर जाएं जहां एसी हो। कई शहरों में खास कूलिंग सेंटर बनाए जाते हैं। सूखे मौसम में स्वैम्प कूलर काम आ सकता है, लेकिन नमी वाले इलाकों में सिर्फ पंखा बेहतर है।
काम के दौरान सावधानी
अगर आप बाहर काम पर जाते हैं, तो गर्मी से बचना बहुत जरूरी है। इसके लिए ज्यादा पानी पीएं, इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक लें, ठंडे पानी से नहाएं या कपड़े गीले करें। हाथ-पैर, गर्दन पर ठंडा पानी डालें। दिन के सबसे गर्म समय दोपहर में भारी काम करने से बचें। गर्मी बढ़ रही है, लेकिन सावधानी से आप सुरक्षित रह सकते हैं।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 1 July 2026 at 23:17 IST