अपडेटेड 23 March 2026 at 18:07 IST

Watermelon Shikanji Recipe: इस समर ट्राई करें वॉटरमेलन शिकंजी, स्वाद और सेहत दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

Watermelon Shikanji Recipe: गर्मियों में वॉटरमेलन की शिकंजी काफी टेस्टी और हेल्दी मानी जाती है। इन दोनों का कॉम्बिनेशन शरीर को ठंडक देने के लिए परफेक्ट कॉम्बिनेशन होता है।

Watermelon Shikanji Recipe | Image: freepik

Watermelon Shikanji Recipe: गर्मियों का मौसम आते ही शरीर को ठंडक देने वाले फलों की डिमांड काफी बढ़ जाती है। ऐसे में तरबूज हर घर की पहली पसंद होता है। आमतौर पर लोग इसे सीधे काटकर या नमक के साथ खाते हैं, लेकिन अब आप इससे एक शानदार और रिफ्रेशिंग ड्रिंक भी बना सकते सकते हैं, इसे आप अपने रूटीन में ऐड कर सकते हैं। वॉटरमेलन शिकंजी की यह आसान रेसिपी लोगों को खूब पसंद आती है, जिसे आप घर पर भी आसानी से ट्राई कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस रेसिपी को घर पर आप कैसे बना सकते हैं।

घर पर कैसे तैयार करें शिकंजी मसाला

वॉटरमेलन शिकंजी का असली स्वाद उसके मसाले में छिपा होता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले 1 छोटी चम्मच साबुत काली मिर्च, 2 छोटी चम्मच सौंफ और 2 चम्मच खड़ी शक्कर या शहद लें और इन्हें अच्छे से पीस लें। जब ये सभी चीजें पाउडर जैसा बन जाए, तब इसमें स्वादानुसार काला नमक और 1 छोटी चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर मिला लें।

 

मिनटों में बनाएं ठंडी-ठंडी वॉटरमेलन शिकंजी

शिकंजी बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सर में ठंडे तरबूज के टुकड़े डाल लें। इसके बाद इसमें 1 छोटी चम्मच तैयार मसाला, 1 नींबू का रस, कुछ पुदीने के पत्ते और बर्फ के टुकड़े डालें। अब सभी चीजों को अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। कुछ ही मिनटों में आपकी ठंडी और स्वादिष्ट वॉटरमेलन शिकंजी तैयार हो जाएगी।

 

इसे बनाने का स्टाइलिश तरीका

इस ड्रिंक को और भी हेल्दी और खूबसूरत बनाने के लिए गिलास में 1 छोटी चम्मच भीगे हुए सब्जा बीज या चिया सीड्स डालें। इसके बाद उसमें बर्फ डालें और ऊपर से तैयार शिकंजी डाल दें। लास्ट में तरबूज के टुकड़े और पुदीने के पत्तों से सजाकर ठंडा-ठंडा सर्व करें। यह ड्रिंक सिर्फ शरीर को ही नहीं ठंडक देती है बल्कि स्वाद में भी बेहद लाजवाब होती है।

यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह का 'भूतिया अवतार' देख कांप गई दर्शकों की रूह

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 23 March 2026 at 18:07 IST