अपडेटेड 4 October 2024 at 13:31 IST
Kitchen Hacks: अब चुटकियों में गायब होगा बर्तनों में लगा जंग और जला हुआ दाग, आ जाएगी चमक
Kitchen Hacks: अगर खाना बताने समय बर्तन जल जाए या लम्बे समय तक एक ही जगह पड़े-पड़े बर्तनों में दाग लग जाए तो आप उन्हें आसान टिप्स के साथ रिमूव कर सकती हैं।
Kitchen Hacks: किचन में कई बार खाना बनाते समय बर्तन जल जाता है, या कई बर्तनों में रखे-रखे ही जंग लग जाता है। ऐसे बतर्नों की साफ-सफाई करना सिरदर्दी का काम हो जाता है। आप कितनी ही मेहनत या जुगाड़ लगा लें इन दागों को हटाने में ये जस का तस ही रहता है। इन दागों को हटाने के चक्कर में दाग भले ही न हटें लेकिन आपकी कलाई व हाथ में दर्द होने लगता है।
ऐसे में हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिनके इस्तेमाल से बर्तनों में लगे जंग और जलने के दाग कुछ ही देर में हल्के पड़ने लगेंगे। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं बर्तनों से जिद्दी दाग हटाने वाले इन टिप्स के बारे में।
बर्तनों से दाग हटाने के टिप्स (Tips for removing stains from utensils)
बेकिंग सोडा
जले हुए बर्तनों को साफ करने के लिए आप एक चम्मच बेकिंग सोडा में एक नींबू का रस मिलाकर उसे गर्म पानी में घोल लें। फिर स्टील के स्क्रबर से बर्तन को लगातार रगड़ते रहें। इससे दाग कुछ ही देर में साफ हो जाएगा और बर्तन में चमक आ जाएगी।
गर्म पानी
जंग लगा हुआ बर्तन हो या जला हुआ बर्तन हो, आप इसमें पानी भरकर डाल दीजिए और फिर इसे गैस पर चढ़ा दीजिए। पानी में उबाल आने के साथ-साथ बर्तन में लगा दाग धीरे-धीरे हल्का पड़ने लगेगा। जिसके बाद आप इसे बर्तन माजने वाले साबुन और जूने से रगड़कर चमका सकते हैं।
नींबू का रस
नींबू में सिट्रिक एसिड पाया जाता है। यह जले हुए और जंग लगे हुए बर्तनों को साफ करने में काफी मददगार साबित होता है। आप बर्तन में लगे किसी भी तरह के दाग पर एक नींबू नीचोड़ कर उसे तब तक रगड़ें जब तक दाग हल्का ना पड़ने लग जाए। इसके बाद आप उसे जूने की मदद से साफ कर सकते हैं। इससे बर्तन पर लगा दाग बिल्कुल साफ हो जाएगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 4 October 2024 at 13:31 IST