अपडेटेड 12 March 2024 at 10:34 IST
Solo Trip के लिए बेस्ट हैं भारत की ये लोकेशन, पड़ जाएगी अकेले घूमने की आदत
Best Places for Solo Trip: अगर आप भारत में कहीं सोलो ट्रिप के लिए जाना चाहते हैं तो आपको इन जगहों का रुख जरूर करना चाहिए।
Best Places for Solo Trip: ज्यादातर लोगों को घूमना-फिरना बेहद पसंद होता है। ये लोग अपने दोस्तों, फैमिली या करीबियों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान तो बना लेते हैं लेकिन कई बार ऐसा होता है कि दूसरों की वजह से इन्हें अपना प्लान कैंसल करना पड़ता है। ऐसे में ये लोग कहीं घूमने का प्लान ही नहीं बना पाते हैं।
इसलिए अगर आप किसी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनाने के बजाय खुद अपने साथ सोलो ट्रिप प्लान करेंगे तो आपके लिए अपने इस ट्रिप को एग्जीक्यूटिव करना थोड़ा आसान हो जाएगा। तो चलिए जानते हैं कि आप सोलो ट्रिप के लिए भारत की किन-किन जगहों का रुख कर सकते हैं।
सोलो ट्रिप के लिए बेस्ट जगह (Best places for solo trip)
ऋषिकेश
सोलो ट्रिप के लिए उत्तराखंड का ऋषिकेश सबसे बेस्ट रहेगा। यहां आपको गंगा आरती से लेकर कई खूबसूरत मंदिर-मठ, लक्ष्मण झूला, आश्रम, वशिष्ठ गुफा, गीता भवन इत्यादि जगह देखने को मिलेंगी। आप यहां गंगा किनारे बैठकर सुकून के पल भी बिता सकते है।
जयपुर
राजस्थान का जयपुर भी अकेले घूमने के लिए बेस्ट रहेगा। आप यहां ऊंट की सवारी करने के साथ-साथ हवा महल, गोविंद देवजी का मंदिर, गुड़िया घर, रामनिवास बाग, चूलगिरी मंदिर जैसी जगहों का दीदार कर सकते हैं। खास बात ये है कि यहां का आपका सोलो ट्रिप काफी सस्ते में निपट जाएगा।
मनाली
हिमाचल प्रदेश का मनाली भी सोलो ट्रिप के लिए काफी अच्छा रहेगा। यहां की खूबसूरत वादियां और शांत बहती खूबसूरत नदियां आपका दिल जीत लेंगी। यहां आप सुकून के पल बिताने के लिए जा सकते हैं।
धर्मशाला
धर्मशाला हिमाचल प्रदेश में स्थित है। अकेले में घूमने और खुद के साथ वक्त बिताने के लिए ये जगह परफेक्ट है। पहाड़ों के बीच स्थित इस जगह पर आपको सुकून मिलेगा।
पुडुचेरी
आप सोलो ट्रिप के लिए पुडुचेरी भी जा सकते हैं। यहां आप स्कूबा डाइविंग समेत कई एडवेंचर्स गेम के मजे ले सकते हैं, साथ ही आपको यहां कई तरह के स्वादिष्ट फूड्स खाने का भी ऑप्शन मिल जाएगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 12 March 2024 at 10:29 IST