Suji Ka Halwa Recipe: सूजी का हलवा कैसे बनाएं?
Suji Halwa Recipe: सूजी का हलवा कैसे बनता है? एक कटोरी सूजी के हलवे में कितना पानी डालती है? जानते हैं इस लेक के माधयम से...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read
Suji Ka Halwa Recipe: सूजी का हलवा कैसे बनाएं? | Image:
Freepik
Suji Ka Halwa Recipe in hindi: अक्सर लड़कियां शादी के बाद अपनी पहली रसोई में सूजी का हलवा बनाती हैं। ऐसे में यदि आप भी सूजी का हलवा बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो यहां दी गई रेसिपी आपके काम आ सकती है। आज का हमारा लेख आपके लिए है।
आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सूजी का हलवा कैसे बनता है, साथ ही एक कटोरी सूजी के हलवे में कितना पानी डालें? जानते हैं इस लेख के माधयम से...
सूजी का हलवा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- कप चीनी
- कप घी
- कप पानी
- 2 - टेबल स्पून केसर पानी
- ¼ - टी स्पून इलायची पाउडर
- 1 - कप सूजी (मोटे)
- 1 - कप दूध
- 2 - टेबल स्पून बादाम
- 2 - टेबल स्पून काजू
- 2 - टेबल स्पून किशमिश
सूजी का हलवा बनाने की विधि
- सबसे पहले आप एक कढ़ाई लें। उसमें ¾ कप घी डालें।
- अब आप बादाम, काजू और 2 किशमिश डालें।
- अब तब तक भूनें, जब तक सुनहरे भूरे रंग के मेवे न हो जाएं।
- भुने हुए मेवों को कटोरी में निकाल लें।
- अब आप उसी कढ़ाई में 1 कप सूजी डालें और मंद आंच पर भूनें।
- अब सूजी को तब तक भूनें जब तक उसका कलर ना बदल जाए और उसमें से सुगंध न आने लगे।
- अब एक दूसरे बर्तन में दूध, पानी और केसर लें और 10 मिनट तक गर्म करें।
- अब दूध में उबाल आते ही गैस को बंद कर दें।
- अब सूजी के ऊपर वो दूध डालें और लगातार हिलाएं।
- अब तब तक चलाएं जब तक सूजी में दूध अवशोषित न हो जाए और वो गाढ़ा न हो जाए।
- अब चीनी डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
- अब तले हुए मेवे के साथ साथ इलायची पाउडर और घी डालें।
- अब बहुत अच्छी तरीके से मिक्स करें और चेक करें कि सूजी नरम और फूल जाए।
- अब सूजी के हलवे को सरेव करें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 18 March 2025 at 21:21 IST