अपडेटेड 28 November 2024 at 18:59 IST

फूले पेट को किया नजरअंदाज तो पछताएंगे, जान लें कारण

Stomach Problem: क्या आपका भी हर वक्त पेट फूला रहता है? अगर हां, तो बता दें कुछ कारण इसके लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...

stomach bloated reason in hindi | Image: Freepik

Causes of bloating stomach: आज के समय में गलत जीवन शैली के कारण अक्सर लोगों को पाचन क्रिया से संबंधित कई समस्याएं हो रही हैं। वहीं कुछ लोगों का हर वक्त पेट भी फूला रहता है बता दें कि पेट फूलने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। लोग इस समस्या को आम समझते हैं परंतु ऐसा नहीं है। ऐसे में पेट फूलने के कारण के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पेट क्यों फूला रहता है। पढ़ते हैं आगे… 

पेट फूलने के कारण

  • जब व्यक्ति जरूरत से ज्यादा खा लेता है यानी अपनी क्षमता से अधिक खाने का सेवन पेट फूलने की समस्या का कारण बन सकता है। ऐसे में व्यक्ति को हमेशा सीमित मात्रा में ही खाना खाना चाहिए। साथ ही खाने को चबा चबाकर और छोटे-छोटे टुकड़ों में खाना चाहिए। 
  • जब किसी व्यक्ति के पेट में जरूर से ज्यादा गैस बनती है तब भी उसका पेट हर वक्त फूला रहता है। ऐसे में गैस की समस्या को दूर करने के लिए जरूरी उपाय अपनाएं। बता दें कि गैस की समस्या बढ़ने पर व्यक्ति को कई अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। जैसे- सिर में दर्द, चक्कर आना, उल्टी आना, मतली आदि। 
  • जब किसी व्यक्ति को कब्ज रहती है यानी कि मल का टाइट हो जाना, तब भी उसका पेट हर वक्त फूला हुआ रह सकता है। हालांकि इस समस्या के चलते व्यक्ति को पेट में दर्द की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में व्यक्ति को तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है। 
  • जब शरीर में हार्मोन बदलाव आते हैं तब भी ये समस्या हो सकती है। यह हार्मोन बदलाव किसी भी कारण जैसे खान-पान में बदलाव, जीवन शैली में बदलाव आदि के कारण हो सकते हैं। ऐसे में व्यक्ति को समय रहते डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

ये भी पढ़ें - बालों में लगाएं ये 2 Hair Mask, दूर हो जाएगा जमा हुआ डैंड्रफ

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 28 November 2024 at 18:59 IST