अपडेटेड 13 December 2025 at 20:25 IST
Sweater Wearing: रात में स्वेटर पहनकर सोना चाहिए या नहीं? गर्म कपड़े पहन सोने से शरीर पर क्या होता है असर
रात को स्वेटर पहनकर सोना ठीक है या गलत, जानें सोते वक्त कितना होना चाहिए हमारे शरीर का तापमान? गलत कपड़े नींद में डाल सकते हैं खलल, स्किन से जुड़ी दिक्कते भी हो सकती है।
Sleep quality: ठंड में कुछ लोगों को ज्यादा सर्दी लगती है ऐसे में वो ज्यादा कपड़े या स्वेटर पहनकर सोते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इस आदत से हमारे शरीर पर अलग अलग प्रभाव देखने को मिलते है। तो ऐसे में सवाल उठता है कि क्या हमें सात को स्वेटर पहनकर सोना चाहिए या नहीं? समझने की कोशिश करते हैं कि स्वेटर पहनकर सोने से शरीर पर क्या असर होता है और क्या वह तापमान हमें देता है जितने तापमान में शरीर को अच्छी नींद की जरूरत होती है।
सोत वक्त कितना होना चाहिए शरीर का तापमान?
रात के समय शरीर स्वाभाविक रूप से तापमान को 18 से 21 डिग्री के बीच में रखता है ताकि हम बेहतर गहरी नींद ले सके। ऐसे में स्वेटर पहनने से शरीर का कोर तापमान बढ़ जाता है, जिससे यह जो नेचुरल रूप से शरीर ठंडा होने की प्रक्रिया होती है वो कुछ हद कर बाधित हो सकती है।
बेचैनी और बार‑बार जागना
बढ़ा हुआ तापमान नींद को बीच में तोड़ सकता है, जिससे रात में कई बार जागना पड़ सकता है। वहीं, शरीर पसीने से खुद को ठंडा करने की कोशिश करता है, जिससे नींद में खलल पड़ता है और सुबह उठते ही थकान महसूस होती है।
स्किन और BP की समस्याएं
गर्म कपड़े पसीने को शरीर के पास रखते हैं, जिससे स्किन पर रैश, खुजली और घमौरियां हो सकती हैं। खास कर संवेदनशील स्किन वाले लोगों में यह समस्या ज्यादा देखी गई है। इसके अलावा ज्यादा गर्मी BP को प्रभावित कर सकती है। जिससे खून प्रवाह में असामान्यता आ सकती है। कुछ मामलों में यह हाथ‑पैरों में ठंडक या झुनझुनी का कारण बनता है।
अगर बेडरूम का तापमान 20 डिग्री से नीचे है तो हल्का स्वेटर ठीक है, लेकिन ज्यादा गर्म कपड़े पहनने से शरीर की थर्मोरगुलेशन बिगड़ती है और नींद बाधित होती है। ऐसे में सलाह दी जाती है कि बेडरूम का तापमान 18 से 21 डिग्री रखें। हल्के फुल‑स्लीव वाले स्वेटर का इस्तेमाल करें। सोने से पहले कमरे को अच्छी तरह वेंटिलेटर करें। अगर पसीना आ रहा हो तो तुरंत कपड़े बदलें।
सोते वक्त सही कपड़ों का चयन जरूरी
रात में स्वेटर पहनना पूरी तरह से गलत नहीं है, लेकिन ज्यादा गर्म कपड़े शरीर के नेचुरल तापमान को इफेक्ट करते हैं, जिससे नींद खराब हो सकती है, साथ ही स्किन और MP पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। सही तापमान और हल्के कपड़ों का चयन बेहतर नींद और स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 13 December 2025 at 20:25 IST