अपडेटेड 19 July 2024 at 20:03 IST
गहरी नींद के लिए सोने से पहले करें ये एक काम, अगली सुबह दमकेगा आपका चेहरा
Sleeping Tips in Hindi: यदि आपको गहरी नींद चाहिए तो ऐसे में रात को सोने से पहले यहां दिए काम को करें। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है।
How long should your feet be in hot water? हर कोई व्यक्ति चाहता है कि उसे नींद गहरी और अच्छी आए। दिन भर काम करने के बाद अगर नींद अच्छी ना आए तो अगला दिन भी फ्रेश नहीं निकलता बल्कि व्यक्ति चिड़चिड़ा हो जाता है। ऐसे में बेहतर नींद के लिए यदि रात को सोने से पहले अपने पैरों को गर्म पानी में डालकर बैठा जाए तो ऐसा करने से कई फायदे हो सकते हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि गुनगुने पानी में पैर डालकर रखने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
रात को सोने से पहले करें ये काम (Is it good to soak your feet?)
- रात को सोने से पहले यदि गुनगुने पानी में थोड़ी देर पैर को भिगोकर रखा जाए तो इससे शरीर की सारी थकान दूर हो सकती है।
- यदि रात को सोने से पहले व्यक्ति अपने पैरों को गुनगुने पानी में डूबोता है तो ऐसा करने से ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर हो सकता है।
- जैसा कि हमने पहले भी बताया बेहतर नींद के लिए रात को सोने से पहले गुनगुने पानी में पैर डालना एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
- यदि आप सोने से पहले गुनगुने पानी में अपने पैर डालते हैं तो ऐसा करने से पैरों के दर्द से भी राहत मिल सकती है। वहीं दिन भर की थकान भी दूर हो सकती है।
- यदि आप दिन भर की थकान के बाद तनाव महसूस कर रहे हैं तो तनाव को दूर करने के लिए भी आप रात को सोने से पहले अपने पैरों को गुनगुने पानी में डालें। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है।
- यदि आपके पैरों में सूजन है तो इस सूजन को दूर करने में भी गुनगुने पानी में पैर डालना एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है।
- पैरों की डेड स्किन को हटाने के लिए भी आप गुनगुने पानी में पैर डाल सकते हैं ऐसा करने से लाभ मिल सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 19 July 2024 at 20:02 IST