अपडेटेड 17 July 2024 at 20:07 IST
Patharchatta Patta: पथरी के अलावा ये 5 समस्याएं दूर करता है पत्थरचट्ट का पत्ता, खाएं खाली पेट
Patharchatta Patta benefits in hindi: पत्थरचट्टा से न केवल पथरी दूर हो सकती है बल्कि अन्य समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है। जानते हैं इनके बारे में....
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Patharchatta ke fayde: पत्थरचट्ट का पत्ता न केवल किडनी के लिए अच्छा होता है बल्कि कई समस्याएं भी दूर कर सकता है। जी हां, अगर किसी इंसान को पथरी की समस्या होती है तो पत्थरचट्ट के पत्ते से पथरी की समस्या दूर हो सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये पत्ता केवल पथरी की समस्या को दूर करने में उपयोगी नहीं है बल्कि इस पत्ते से सेहत से जुड़ी अन्य समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। जी हां, आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पत्थरचट्ट के पत्ते के सेवन से कौन-कौन सी समस्याएं दूर हो सकती हैं। पढ़ते हैं आगे…
पत्थरचट्टा के पत्ते के फायदे
- पत्थरचट्टा का पत्ता न केवल गठिया की समस्या को दूर कर सकता है बल्कि यह जोड़ों को मजबूत रखने में भी उपयोगी है।
- यदि आपको डायबिटीज है तो ऐसे में आप अपनी डाइट में इस पत्ते को रोक सकते हैं। इससे डायबिटीज को भी कंट्रोल किया जा सकता है।
- अगर इम्यूनिटी को मजबूत करना चाहते हैं तो ऐसे में पत्थरचट्ट के पत्ते को जोड़ सकते हैं।
- यदि आपको पेट दर्द की समस्या है तो ऐसे में आप अपनी डाइट में पत्थरचट्टा के पत्ते को जोड़ सकते हैं। इससे पेट दर्द से राहत मिल सकती है।
- पत्थरचट्टा का पत्ता पाचन क्रिया को भी तंदुरुस्त बना सकता है। यह डाइजेशन को मजबूत करने में उपयोगी है।
कैसे खाएं पत्थरचट्टा का पत्ता?
आप खाली पेट दो पत्तों को अच्छे से धोएं और उसके बाद छाछ के साथ उनका सेवन करें। इससे अलग आप चाहें तो पत्थरचट्ट के पत्ते को डायरेक्ट खाकर ऊपर से पानी पी सकते हैं। ऐसा करने से फायदा होगा।
नोट - पत्थरचट्टा का पत्ता उपयोगी है लेकिन यदि आपको सेहत से जुड़ी कोई अन्य समस्या है तो इस पत्ते को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने से पहले डॉक्टर से जरूर पूछें।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 17 July 2024 at 20:07 IST