अपडेटेड 13 March 2026 at 21:11 IST

Right Time to Eat Curd: गर्मियों में दही खाते समय न करें ये 3 गलतियां, वरना हो सकती है परेशानी

Right Time to Eat Curd: गर्मियों में दही खाना हमारी हेल्दी डाइट के लिए काफी बेहतरीन माना जाता है। इसीलिए दही खाते समय क्या आप भी ये पांच गलतियां तो नहीं कर बैठते हैं। चलिए बताते हैं कि कैसा रखा जा सकता है ध्यान।

right time to eat curd | Image: AI

Right Time to Eat Curd: गर्मियों में दही खाना जिताना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, उतना ही नुकसान भी पहुंचा सकता है। ये बॉडी को ठंडा रखने के साथ- साथ डाइजेशन को भी बेहतर रखता है। हालांकि लोग दही तो खाते हैं, लेकिन इसे खाने का सही समय और तरीका नहीं जानते हैं। गलत टाइम पर इसे खाने से फायदे कम लेकिन नुकसान और परेशानियां ज्यादा बढ़ सकती हैं। ऐसे में गर्मियों में दही खाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है।

गर्मियों में दही खाने का क्या है सही समय

गर्मियों के मौसम में दही खाने का सबसे अच्छा समय दिन ही माना जाता है। दोपहर के समय दही को खाने के साथ इसके सभी फायदे बॉडी को मिलते हैं। इससे डाइजेशन सही बना रहता है। शरीर को भरपूर ठंडक मिलती है।

रात को खाने से बचें दही

रात के समय दही तो बिलकुल भी नहीं खाना चाहिए। इससे डाइजेश पर असर पड़ता है। साथ में सर्दी- जुकाम की दिक्कतें भी बढ़ जाती हैं। अगर रात के समय में दही खाना हो तो उसमें थोड़ी काली मिर्च का पाउडर या फिर चीनी मिलाकर खाना चाहिए।

इन गलतियों से बचें 

गर्मियों के मौसम में दही बासी और बहुत जल्द खट्टा हो जाता है। तो बहुत खट्टे दही को खाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे लोगों को परेशानी हो सकती है। हमेशा ताजा दही को खाने के साथ या बाद में लेना बेहतर माना जाता है। सही तरीके से दही खाने पर गर्मियों में यह शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: अमरूद से बनाएं ये 4 टेस्टी रेसिपी जो बदल देंगी इसका स्वाद, खाने का तरीका

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 13 March 2026 at 21:11 IST