अपडेटेड 25 January 2025 at 14:25 IST
Republic Day 2025 Speech: गणतंत्र दिवस के मौके पर गूंजेगी तालियां, स्टेज पर जाकर बोलें ये भाषण
Republic day 2025 speech in hindi: गणतंत्र दिवस के लिए सबसे अच्छा भाषण कौन सा है? गणतंत्र दिवस की 10 लाइनें क्या हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
Republic day 2025 speech in hindi: आज का दिन हमारे देश के इतिहास में महत्वपूर्ण और गौरवशाली है। ऐसे में भारतीय लोग जोश और उत्साह के साथ 26 जनवरी के दिन को मनाते हैं। बता दें कि स्कूलों और कॉलेजों में कुछ प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं। जहां 26 जनवरी से जुड़े भाषण बोले जाते हैं। यदि आपका बच्चा भी 26 जनवरी पर भाषण बोलने जा रहा है तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप 26 जनवरी के पावन मौके पर कौन से भाषण बोल सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
गणतंत्र दिवस के लिए सबसे अच्छा भाषण कौन सा है?
भाषण 1 - गणतंत्र दिवस के खास मौके पर हमारे अतिथियों और छात्र-छात्राओं को मेरा प्रणाम। हम सभी जानते हैं कि आज 26 जनवरी है। यह दिन गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। 26 जनवरी के दिन ही साल 1950 में भारतीय संविधान लागू किया गया। यही कारण है कि यह दिन देशवासियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। बता दें कि 15 अगस्त 1947 को हमारा देश अंग्रेजी शासन की हुकूमत से आजाद हुआ। पर उस वक्त हमारे देश के पास अपना कोई संविधान नहीं था। 26 जनवरी 1950 को लागू हुए संविधान ने देश को नई दिशा दिखाई। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में एक समिति का गठन हुआ जिसने संविधान मसौदा को विधान परिषद के समक्ष प्रस्तुत किया। तब 26 नवंबर 1949 को इसे अपनाया और 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ।
भाषण 2 - आज हम सभी यहां पर 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस मनाने के लिए इकट्ठा हुए हैं। सबसे पहले मैं यहां मौजूद सभी को प्रणाम करता हूं और इस दिन की शुभकामनाएं देता हूं। हमारे देश का इतिहास गौरवशील है। यह न जानें कितने बलिदानों को समेटे हुए है। ऐसे में 26 जनवरी सन् 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ। उससे पहले हमारे देश का कोई भी संविधान नहीं था। 15 अगस्त सन 1947 को हमारा देश अंग्रेजों से तो आजाद हुआ परंतु उस वक्त संविधान न होने के कारण अधूरापन था, जिसे पूरा किया डॉ भीमराव अंबेडकर ने। उनके नेतृत्व में एक समिति का गठन हुआ, जिसने संविधान मसौदा को विधान परिषद में पेश किया। फिर 26 नवंबर 1949 में इसे अपनाया और 26 जनवरी 1950 को ये लागू हुआ। ऐसे में इस दिन को याद करते हुए हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाते हैं।
ये भी पढ़ें - Republic Day Shayari 2025: गणतंत्र दिवस पर 10 शायरियां
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 25 January 2025 at 14:25 IST