Republic Day Shayari 2025: तिरंगे के रंगों में बसी है हमारी जान...! गणतंत्र दिवस पर 10 शायरियां
Republic Day Shayari 2025: गणतंत्र दिवस के खास मौके पर दोस्तों और परिवार को भेजें देशभक्ति की शायरियां। जानते हैं इनके बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Republic Day Shayari 2025: देश के लिए 26 जनवरी यानि गणतंत्र दिवस का दिन किसी त्योहार से कम नहीं होता। ये दिन देशवासियों के लिए गर्व और सम्मान का प्रतीक माना गया है। बता दें कि इसी दिन यानि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। ऐसे में यदि आप गणतंत्र दिवस पर एक दूसरे को शायरी भेजना चाहते हैं तो यहां दी गई शायरियां आपके काम आ सकती हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि गणतंत्र दिवस पर आप कौन-सी शायरियां भेज सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
गणतंत्र दिवस पर शायरियां
- तिरंगे के रंगों में बसी है हमारी जान,
गणतंत्र दिवस पर हमारा दिल करता है सम्मान।
सजते हैं यहां दिलों में अहिंसा के विचार
हम सबका है भारत, हर दिल में है सिर्फ प्यार।। - गणतंत्र की शक्ति से बढ़ा है हमारा गर्व,
एकता ही है हमारे देश की शान
भारत का तिरंगा है हर दिल की पहचान।। - देश के लिए जोश न होने देंगे कम,
जब भी पड़ी जरूरत लुटा देंगे जान हम।
क्योंकि, भारत है हमारा घर
और इसपर आंच नहीं आने देंगे हम।। - हमारे देश का संविधान
हर किसी को देता है अधिकार का मान
इस दिन को बनाएं खास
बैठकर अपने परिवार के पास।। - हर भारतीय के दिल में गणतंत्र दिवस के लिए सम्मान रहे
हमेशा देश के लिए दिल में प्यार रहे,
अपनी जिम्मेदारियां ध्यान रहे
देश का झंडा हमेशा ऊंचा रहे।। - देश है हमारा ऐसा जिस छोड़ने पर दिल कतराए
रिश्ता हमारा ऐसा जिसे तोड़कर दिल पछताए।
दिल हमारा एक है और एक ही जान
हिंदुस्तान से प्यारा नहीं कोई, यही है हमारी शान - गणतंत्र दिवस के मौके पर आइए करें उन्हें सलाम
जिन्होंने दिखाया हमें यह मुकाम,
खुशनसीब होता है वो जो आता है देश के काम।। - तिरंगे की शान को सलाम है, स्वतंत्रता के प्रहरी को सलाह है।
हर एक भारतीय के दिल में जोश है, उस जोश को हमारा सलाम है, सलाम है।। - गणतंत्र दिवस की खुशी में हम चुनेंगे एक नई राह
भारत के हर कोने में पहुंचाएंगे प्यार का संदेश, यही है हमारी आखिरी चाह।। - गूंज रहा है दुनिया में हिंदुस्तान का नारा
चांद पर लहरा रहा है तिरंगा हमारा।।