अपडेटेड 3 September 2024 at 08:23 IST
सावधान! बारिश के मौसम में क्या नहीं खाना चाहिए? समय रहते जान लें...
What not to eat in rainy season: बारिश के मौसम में क्या नहीं खाना चाहिए? जान लें इस लेख के माध्यम से कि किन चीजों से दूरी जरूरी है...
What not to eat in rainy season: बारिश के मौसम में अक्सर लोगों को उन चीजों से दूर रहना चाहिए, जिनकी तासीर ठंडी होती है। जी हां, वरना ये चीजें आपको सर्दी, जुकाम, खांसी आदि का सामना करवा सकती हैं। बता दें कि इस मौसम में ठंडी तासीर की चीज खाने से व्यक्ति को सिर दर्द, बुखार आदि समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इन चीजों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बारिश के मौसम में कौन-सी ठंडी तासीर वाली चीजों से दूर रहें। पढ़ते हैं आगे…
बरसात के दिनों में क्या नहीं खाना चाहिए?
- व्यक्ति को बारिश के मौसम में केले का सेवन सोच समझकर करना चाहिए। बता दें कि केले की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में यदि आप इसका सेवन बारिश के मौसम में करते हैं तो आपको सर्दी का सामना करना पड़ सकता है।
- बारिश के मौसम में व्यक्ति को चावल खाने से भी बचना चाहिए। हालांकि चावल खाने से आप अपने पेट को जल्दी भरा हुआ महसूस करवा सकते हैं लेकिन चावल की तासीर ठंडी होती है। यह आपको सर्दी का सामना करवा सकती है।
- आप बारिश के मौसम में दही खाने से भी बचें। जी हां, वैसे तो दही के अंदर प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं जो सेहत के लिए उपयोगी हैं लेकिन यदि बारिश के मौसम में दही का सेवन किया जाए तो इसके कारण व्यक्ति को जुकाम, खांसी, बुखार आदि का सामना करना पड़ सकता है।
- बारिश के मौसम में व्यक्ति को सौंफ का सेवन भी सोच समझकर करना चाहिए। इसकी तासीर भी ठंडी होती है। ऐसे में यदि आप इसका सेवन बारिश के मौसम में करते हैं तो आप बुखार या सिर दर्द की समस्या से जूझ सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 3 September 2024 at 08:23 IST