अपडेटेड 3 September 2024 at 07:55 IST
Skin Tips: सोने से पहले हमें अपने चेहरे पर क्या लगाना चाहिए? जानें...
How can I make my skin glow naturally overnight? रात को सोते समय चेहरे पर क्या लगाएं? जानें इस लेख के माध्यम से रात को स्किन केयर कैसे करें...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

How can I make my face glow naturally at home? चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग ना जानें किन-किन तरीकों को अपनाते हैं। यदि आप भी अपने चेहरे को सुंदर और तरो ताजा बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आप रात को सोने से पहले अपनी त्वचा पर कुछ चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये चीजें आपकी त्वचा को सुंदर और चमकदार बना सकती हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप रात को सोने से पहले अपने चेहरे (Night skin care routine home remedies) पर किन चीजों को लगा सकते हैं। पढ़ते हैं आगे..
रात को सोने से पहले चेहरे पर क्या लगाना चाहिए?
- रात को सोने से पहले अपनी त्वचा पर एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। एलोवेरा जेल के अंदर पाए जाने वाले गुण न केवल आपके चेहरे को सुंदर बना सकते हैं बल्कि दाग धब्बों से भी राहत दिला सकते हैं।
- आप रात को सोने से पहले अपनी त्वचा पर नारियल का तेल लगा सकते हैं। नारियल के तेल के अंदर न केवल त्वचा को साफ करने के गुण पाए जाते हैं बल्कि ये आपकी त्वचा को दाग रहित भी बनाता है।
- आप रात को सोने से पहले अपनी त्वचा पर गुलाब जल भी लगा सकते हैं। गुलाब जल के अंदर पाए जाने वाले पोषक तत्व आपकी त्वचा को सुंदर और गुलाबी बना सकते हैं।
- यदि आप चाहें तो रात को सोने से पहले अपनी त्वचा पर ऑलिव ऑयल भी लगा सकते हैं लेकिन ध्यान रहे यदि आपकी त्वचा पर पिंपल्स हैं तो ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल अपनी त्वचा पर ना करें वरना आपके पिंपल्स और बढ़ सकते हैं।
नोट - यदि आपको त्वचा से संबंधित कोई अन्य समस्या है तो ऐसे में रात को इन चीजों का इस्तेमाल अपनी त्वचा पर करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 3 September 2024 at 07:55 IST