अपडेटेड 15 July 2024 at 19:29 IST
Pregnancy Care Tips: बारिश के मौसम में प्रेग्नेंट महिलाएं न खाएं ये चीजें, ऐसे रखें अपना ख्याल
Take Care of Pregnant woman: यदि आप गर्भवती हैं और बारिश के मौसम में आपका कुछ चटपटा खाने का मन कर रहा है तो पहले जानें किन चीजों का सेवन न करें। पढ़ते हैं आगे…
What foods should be avoided during rainy season? प्रेगनेंसी का दौर हर महिला के लिए बहुत खूबसूरत दौर होता है। प्रेग्नेंट महिलाओं को अपने साथ-साथ अपने बच्चे का भी खास ख्याल रखना होता है। ऐसे में बता दें कि जब गर्मी के बाद बारिश का मौसम आता है और अच्छा खाने का मन करता है तो महिलाएं अपनी डाइट में कुछ चटपटी चीजें जोड़ लेती हैं। लेकिन बता दें, प्रेगनेंसी में यदि बारिश के मौसम में कुछ चीजों का सेवन किया जाए तो इसके कारण सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं।
ऐसे में महिलाओं को पता होना चाहिए कि प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को किन चीजों का सेवन करना चाहिए। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि प्रेगनेंसी में महिलाओं को किन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। पढ़ते हैं आगे…
प्रेगनेंसी के दौरान ना खाएं ये चीजें
- प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को एप्पल साइडर विनेगर या फलों के जूस को अपनी डाइट से निकाल देना चाहिए। ये कच्चे फलों से बनाए जाते हैं। ऐसे में ये बारिश के मौसम में जल्दी खराब हो सकते हैं। साथ ही इन्हें खराब होने से बचाने के लिए हाई शुगर और प्रिजर्वेटिव्स इस्तेमाल किए जाते हैं। ऐसे में यदि इनका सेवन किया जाए तो महिलाओं और बच्चे दोनों की सेहत के लिए अच्छा नहीं है।
- प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को कॉफी और चाय का सेवन भी कम करना चाहिए। हालांकि बरसात में चाय और कॉफी पीने का मन ज्यादा करता है लेकिन मां और बच्चे दोनों के लिए ज्यादा मात्रा में कॉफी और चाय का सेवन न केवल बीपी बढ़ा सकता है बल्कि हार्ट रेट को भी बढ़ा सकता है।
- बता दें कि बारिश के मौसम में बैक्टीरिया और फंगल का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में यदि पत्तेदार सब्जियों का सेवन करते हैं तो इससे समस्या हो सकती है।
- कच्ची सब्जियों का सेवन करने से भी महिलाओं को दिक्कत हो सकती है। क्योंकि बारिश के मौसम में कच्ची सब्जी में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं जो बच्चे के लिए हानिकारक साबित हो सकते है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 15 July 2024 at 19:29 IST