अपडेटेड 3 December 2025 at 20:09 IST

New Momo Recipe: क्या आपने पत्ता गोभी रैप मोमो ट्राई किए? मैदा-सूजी को बाय, लो कैलोरी हेल्दी मोमो 10 मिनट में तैयार

पत्ता गोभी रैप मोमो को लोग इन दिनों खास पसंद कर रहे हैं। इसमें मैदा और सूजी की जरूरत नहीं है। ये सिर्फ 10 मिनट में तैयार हो जाते हैं। साथ ही लो‑कैलोरी और हेल्दी ऑप्शन है। जानें आसान रेसिपी, आप इसे घर पर भी बना सकते हैं।

पत्ता गोभी रैप मोमो | Image: AI

स्ट्रीट फूड मोमो का क्रेज लगातार बढ़ रहा है, लेकिन पारंपरिक मैदा‑सूजी के आटे से बने मोमो अक्सर कैलोरी से भरे होते हैं पाचन से जुड़ी दिक्कतें भी देते हैं। इसलिए इस समस्या का हल निकालते हुए पत्ता गोभी  रैप मोमो का ऑप्शन भी अब देखने को मिल रहा है। एक ऐसा स्नैक जो मैदा और सूजी को पूरी तरह बाहर रखता है और सिर्फ 10 मिनट में तैयार हो जाता है।

पत्ता गोभी रैप मोमो बनाने के लिए क्या क्या चाहिए

  1. पत्ता गोभी के बड़े पत्ते 
  2. गाजर बारीक कटी 
  3. पत्ता गोभी बारीक कटी 
  4. शिमला मिर्च बारीक कटी 
  5. प्याज बारीक कटी 
  6. अदरक‑लहसुन पेस्ट (1 चम्मच)
  7. हरी मिर्च बारीक कटी 
  8. सोया सॉस (1 चम्मच)
  9. चिली सॉस (1 चम्मच)
  10. काली मिर्च (आधा चम्मच)
  11. तेल (1 चम्मच)
  12. नमक स्वादानुसार
  13. नींबू रस 

तैयार करने का सबसे आसान तरीका

1. पत्ता गोभी के पत्तों को नमक वाले उबलते पानी में 10‑15 सेकंड ब्लांच करें, फिर तुरंत ठंडे पानी में डालें ताकि वे नरम और लिचीले हो जाएं।
2. एक कड़ाही में तेल गर्म कर अदरक‑लहसुन पेस्ट और प्याज को हल्का भूनें।
3. गाजर, पत्ता गोभी, शिमला मिर्च डालकर 2‑3 मिनट तेज आंच पर पकाएं, ध्यान रहे सब्जियां क्रंची रहनी चाहिए।
4. नमक, काली मिर्च, सोया सॉस, चिली सॉस मिलाएं, फिर गैस बंद कर नींबू रस डालें।
5. ब्लांच किए हुए पत्तों के मोटे डंठल को हल्का काटें, हर पत्ते पर एक चम्मच भरावन रखें और रोल या मोमो शेप में मोड़ें।
6. स्टीमर में 10‑12 मिनट तक स्टीम करें, पत्ते पारदर्शी दिखने लगे तो तैयार है आपके पत्ता गोभी वाले मोमो।

पत्ता गोभी मोमो स्वाद के साथ सेहत के लिए भी काफी अच्छे हैं। पत्ता गोभी में प्रति 100 ग्राम सिर्फ 25 कैलोरी होती है, जिससे कुल स्नैक 150 कैलोरी से कम रहता है। इसमें सब्जियों से मिलने वाला फाइबर पाचन को सुधारता है और इसमें मौजूद विटामिन C और K की भरपूर मात्रा इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करती है। पत्ता गोभी रैप मोमो में एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं। यह उन लोगों के लिए भी अच्छा ऑप्शन है जो अपना वजन कम करना चाहते हैं।   

यह भी पढ़ें: टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इस धाकड़ खिलाड़ी की हुई वापसी

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 3 December 2025 at 20:09 IST