अपडेटेड 30 July 2024 at 18:38 IST
पानी पूरी खाने के नुकसान: गोलगप्पे क्यों नहीं खाने चाहिए? जानें कितने पीस खाना सही
Is pani puri healthy or unhealthy? गोलगप्पे खाने से सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं। ऐसे में जानते हैं इसके नुकसान...
is golgappa good for health? गोलगप्पे सभी को पसंद आते हैं वहीं ये न केवल स्वाद में अच्छे होते हैं बल्कि व्यक्ति का मूड भी अच्छा कर सकते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि गोलगप्पे कुछ बीमारियां भी पैदा कर सकते हैं। अगर नहीं, तो आपको इसके बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि गोलगप्पे के सेवन से सेहत को क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
पानी पूरी खाने के नुकसान (What are the side effects of golgappa)
- गोलगप्पे के सेवन से व्यक्ति को डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। डिहाइड्रेशन के कारण सिर में दर्द, बॉडी टेंपरेचर बढ़ना आदि लक्षण नजर आ सकते हैं।
- गोलगप्पे के सेवन से व्यक्ति को डायरिया की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।
- गोलगप्पे व्यक्ति को अल्सर की समस्या का सामना करा सकते हैं।
- पाचन में गड़बड़ी का एक कारण गोलगप्पे का सेवन है।
- यदि आपको पेट में हल्का या तेज दर्द महसूस हो तो समझ जाएं कि ऐसा गोलगप्पे के सेवन से हो रहा है।
- गोलगप्पे खाने से व्यक्ति को आंतों में सूजन की समस्या भी हो सकती है।
- गोलगप्पे को डाइट में जोड़ने से व्यक्ति को उल्टी, दस्त या मतली की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।
कितने गोलगप्पे खाने सही?
बता दें कि एक दिन में व्यक्ति चार से पांच पीस गोलगप्पे खा सकता है। हालांकि हम सलाह देते हैं कि व्यक्ति को एक हफ्ते में एक से ज्यादा बार गोलगप्पे नहीं खाने चाहिए। खासकर गोलगप्पे को खाली पेट खाने से बचें।
नोट - यहां दिए बिंदुओं से पता चलता है कि पानी पूरी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। ध्यान रहे कि यदि आप बाहर के गोलगप्पे खा रहे हैं तो ऐसे में हाइजीन पर ध्यान दें। इससे अलग हम सलाह देते हैं कि व्यक्ति को घर के बने गोलगप्पे ही खाने चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 30 July 2024 at 18:38 IST